
चलती ट्रेन से लापता हुई कटनी की अर्चना तिवारी... 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, सामने आईं 5 थ्योरी
AajTak
मध्य प्रदेश की कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वो इंदौर से कटनी जाने के दौरान रहस्यमयी तरीके से नर्मदा एक्सप्रेस से लापता हो गईं. 7 दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं, पुलिस कई थ्योरी पर जांच कर रही है.
Archana Tiwari Missing Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली अर्चना तिवारी पिछले 7 दिनों से लापता हैं. वह इंदौर के उपकार गर्ल्स हॉस्टल में रहकर सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रही थी. अर्चना ट्रेन से रक्षा बंधन पर कटनी आ रही थी. सफर के दौरान उसने घरवालों से फोन पर बात भी की थी. लेकिन रास्ते में वो चलती ट्रेन से लापता हो गई. ना ट्रेन में उसका सुराग मिला और ना ही स्टेशन पर. अब सवाल है कि आखिर अर्चना कहां है? गुमशुदगी से पहले अर्चना तिवारी की आखिरी तस्वीरें इंदौर के सत्कार गर्ल्स हॉस्टल की हैं, जहां रह कर अर्चना सिविल जज की तैयारी कर रही थी.
गुरुवार 7 अगस्त 2025, दोपहर करीब 2 बज कर 20 मिनट अर्चना तिवारी अपने गर्ल्स हॉस्टल से कटनी अपने घर के जाने के लिए निकली और फिर ऐसे गायब हुई कि उसकी गुमशुदगी अब करीब हफ्ते भर बाद भी एक पहेली बनी है. उसका मोबाइल फोन भी रहस्यमयी तरीके से बीच रास्ते में स्विच्ड ऑफ हो गया. ऐसे में चलती ट्रेन से अर्चना कहां गायब हो गई? किसी के साथ अपनी मर्जी से गई या फिर कोई उसे जबरदस्ती कहीं लेकर चला गया? कहीं ऐसा तो नहीं कि वो किसी अनहोनी का शिकार बन गई? ऐसे कई सवाल फिलहाल इस गुमशुदगी के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं.
अब तक इतना तो साफ है कि वो इंदौर से ट्रेन में सवार हुई थी और उसने भोपाल तक का सफर भी आराम से पूरा किया था, लेकिन इसके बाद आधी रात को अपनी सीट से कैसे गुम हो गई, फिलहाल पुलिस को यही पता लगाना है. इंदौर से कटनी तक के 689 किलोमीटर के फासले में अर्चना की गुमशुदगी का सच जानने के लिए उस ट्रेन की रूट की स्कैनिंग जरूरी है, जिससे अर्चना ने अपना सफर शुरू किया था.
7 अगस्त की दोपहर को अपने हॉस्टल से निकल अर्चना इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंची थी और यहां से 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में सवार हो कर घर के चली भी थी. ये ट्रेन शाम 4 बजकर 10 मिनट पर इंदौर से रवाना होती है. अर्चना की गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस को उसके ट्रेन में सवार होने और अपने सफर की शुरुआत करने की जानकारी मिल चुकी है. ऐसे में पहेली उसके चलती ट्रेन से गायब होने की ही है.
अर्चना के पास इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट था. एसी कोच नंबर बी-3 में बर्थ नंबर 3 उसके नाम पर बुक था, जो कि बिल्कुल दरवाजे के पास की टॉप बर्थ होती है. अर्चना अपनी बर्थ में बैठी भी थी, जिस पुष्टि को-पैसेंजर्स ने की है. यहां तक कि इंदौर से चल कर जब ट्रेन भोपाल के करीब पहुंची थी, तो उसकी फोन पर अपनी चाची से बातचीत भी हुई थी. तभी रात के 10 बज कर 16 मिनट हो रहे थे.
इसके बाद उसके अगले रोज सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर उतरना था, लेकिन अर्चना को लेने पहुंचे उसके घर वालों को तब जोर का झटका लगा, जब अर्चना अपनी कोच से बाहर ही नहीं निकली. नर्मदा एक्सप्रेस इस स्टेशन पर बमुश्किल पांच मिनट के लिए रुकती है. इसलिए इससे पहले कि घर वाले उसके बारे में जानकारी जुटा पाते, ट्रेन स्टेशन से आगे निकल चुकी थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









