
चलती ट्रेन के टॉयलेट में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, सहयात्री पर FIR दर्ज
AajTak
परिवार के साथ यात्रा कर रही एक नाबालिग लड़की से चलती ट्रेन के शौचालय में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. फिलहाल मामले में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.
चलती ट्रेन में एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि लड़की जब ट्रेन के शौचालय में गई हुई थी, तभी साथ यात्रा करने वाला एक अन्य युवक शौचालय में घुस गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. इस घटना से एक बार फिर ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और जांच भी शुरू कर दी गई है.
3 अप्रैल की बताई जा रही है घटना
घटना 3 अप्रैल की सुबह की बताई जा रही है. एक ट्रेन में एक नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी. जब वह ट्रेन के शौचालय में गई तो साथ यात्रा कर रहा एक अन्य युवक भी उसके पीछे-पीछे गया और शौचालय में घुस गया. इसके बाद उसने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया.
यह भी पढ़ें: 60 साल के अधेड़ ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तारी से पहले खाया जहर
नाबालिग लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. फिलहाल आरपीएस सिकंदराबाद में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि चलती ट्रेन में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है.
नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी. जब वह शौचालय के लिए गई तो उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया है. फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर ली गई और जांच शुरू कर दी गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










