
चलती कार पर पुशअप, खिड़कियों से लटके... गुरुग्राम की सड़कों पर युवकों ने मचाया हुड़दंग
AajTak
गुरुग्राम के साइबर हब से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक शराब पीकर चलती कार में हुड़दंग मचाते दिखे. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लिया. नंबर प्लेट के जरिए कार मालिक का पता लगाया और 6 हजार 500 रुपये का चालान काटा. साथ ही उन युवकों की तलाश शुरू कर दी जो उस वक्त कार में सवार थे.
राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से चलती कार की छत पर शराब पीते तीन युवकों का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक कार की छत पर बैठकर कुछ युवा शराब के नशे में हुड़दंगई कर रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद से गुरुग्राम पुलिस ने कार मालिक का 6 हजार 500 रुपये का चालान काटा है.
साथ ही हुड़दंगई मचाने वाले युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुग्राम के साइबर हब इलाके का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा Alto कार की छत पर बैठकर जाम छलका रहे हैं. दो युवक कार की खिड़की से लटक कर हल्ला मचा रहे हैं.
तो वहीं, एक युवक कार की छत पर पुशअप लगा रहा है. इस दौरान कार चलती ही जा रही है. युवक नशे में इतने चूर हैं कि उन्हें न तो अपनी जान की परवाह है और न ही किसी और की. इस दौरान राह चलते एक्सीडेंट भी हो सकता था. लेकिन कार सवार युवकों को बस अपनी मस्ती की ही पड़ी थी.
This insedend happened was Last night recorded by famous YouTuber please verify and take action @gurgaonpolice No - HR 72F6692@PoliceHaryana @TrafficGGM @DGPHaryana pic.twitter.com/AZL0Gp8cfZ
किसी ने वीडियो बनाकर वायरल किया पीछे ड्राइविंग कर रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो पुलिस तक पहुंचा और और पुलिस टीम ने तुंरत एक्शन लिया. वीडियो के आधार पर पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया. उन्होंने कार मालिक का 6 हजार 500 रुपये का चालान काटा है. फिलहाल उन युवकों का पता लगाया जा रहा है जो कि कार में सवार थे.
चलती कार के ऊपर पुश-अप्स डीसीपी विरेंद्र विज ने कहा कि डीएलएफ फेज-3 थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








