
चर्चा में मौनी रॉय का शरारा सेट, जानें कितनी है एक्ट्रेस के आउटफिट की कीमत
AajTak
एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. मौनी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसकी कीमत 7,850 रुपये है.
एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अगर आप मौनी रॉय को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, तो आपको पता ही होगा कि उन्हें कुर्ता, शरारा और साड़ी जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना बहुत पसंद है. वीकेंड के दौरान मौनी ने अपने एक फोटोशूट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस दौरान एक्ट्रेस को शरारा सेट पहने देखा गया, जिसमें वे बेहद प्यारी लग रही थीं. मौनी द्वारा पहना गया यह आउटफिट धनक नाम के एक ब्रांड का है और इसमें एक इंडिगो रंग का कुर्ता है, जिसमें काफी कढ़ाई और गोटे का काम हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट को ब्लॉक प्रिंट वाले दुपट्टे के साथ कम्पलीट किया है.More Related News

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











