
चमगादड़ों में मिला कोविड जैसा एक और खतरनाक वायरस, इंसानों में फैला तो मच सकती है तबाही
AajTak
Covid-like virus BtSY2: वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में छिपे हुए एक वायरस की खोज की है जो SARS-CoV-2 जैसी समानताएं रखता है और वह आसानी से इंसानी शरीर में प्रवेश कर सकता है. वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये वायरस बहुत खतरनाक है और बड़े पैमाने तबाही मचा सकता है. यह वायरस कौन सा है इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Covid-19: कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से मानी जाती है. इस महामारी ने दुनिया भर में तबाही मचाई थी जिस कारण लाखों लोगों की मौत भी हुई. दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तो कुछ देशों में बढ़ रहे हैं. इस बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि दक्षिणी चीन में चमगादड़ों में कोरोना जैसा वायरस पाया गया है जो पांच में से एक इंसान में फैलने की क्षमता रखता है. इस वायरस को बीटीएसबाई2 (BtSY2) के नाम से जाना जाता है और यह SARS-CoV-2 से संबंधित है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चीन के युन्नान प्रांत में चमगादड़ों में मिले उन पांच खतरनाक वाले वायरसों में एक है जो मनुष्यों और पशुओं में कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है. इसके अलावा वैज्ञानिकों की टीम ने कई संभावित नए पशुजन्यरोग (Zoonotic diseases) के बारे में भी जानकारी दी है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलते हैं.
रिसर्च में आई बात सामने
डेलीमेल के मुताबिक, इस रिसर्च को शेन्जेन स्थित सन यात-सेन यूनिवर्सिटी, युन्नान इंस्टीट्यूट ऑफ एंडेमिक डिजीज कंट्रोल और सिडनी यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने लीड किया था. इस रिसर्च की अभी समीक्षा होना बाकी है. टीम ने बताया, “हमने पांच वायरस प्रजातियों की पहचान की है जो मनुष्यों और पशुओं के लिए रोगजनक हो सकती हैं. इसमें एक रिकॉम्बिनेशन सार्स जो कोरोनवायरस जैसा है, वह भी शामिल है. यह नया वायरस SARS-CoV-2 और 50 SARS-CoV दोनों से निकटता से संबंध रखता है.”
वैज्ञानिकों ने आगे कहा, "हमारी रिसर्च चमगादड़ वायरस के एक-प्रजाति से दूसरी प्रजाती में संचरण (Inter-species transmission) और को-इंफेक्शन की समान्य घटना के साथ-साथ वायरस के विकास के लिए उसके प्रभावों पर प्रकाश डालती है. रिसर्चर्स ने चीन के युन्नान प्रांत के छह काउंटी या शहरों में 15 प्रजातियों की चमगादड़ों में से 149 की यूरिन का सेंपल लिया. चमगादड़ों की जीवित कोशिकाओं में मौजूद न्यूक्लिक एसिड जिसे आरएनए कहा जाता है, उसे हर चमगादड़ से इंडिविजुअल निकाला गया और उसे अनुक्रमित किया गया. रिसर्चर्स ने पाया कि एक चमगादड़ को एक ही समय में कई वायरस द्वारा संक्रमित किया गया था."
नॉटिंघम विश्वविद्यालय के वीरोलॉजिस्ट प्रोफेसर जोनाथन बॉल (Professor Jonathan Ball) के अनुसार, "इस वजह से पहले से मौजूद कोरोना वायरस के रूप अपने जेनेटिक कोड में बदलाव कर सकते हैं जिससे नए पैथोजन यानी वायरस का जन्म हो सकता है. लोगों के लिए संदेश ये है कि चमगादड़ कई वायरसों के लिए होस्ट का काम करते हैं. वो एक ही समय पर एक साथ कई वायरसों को अपने अंदर रख सकते हैं और फिर बड़े पैमाने पर फैला सकते हैं.''
इंसानी शरीर से जुड़ सकता है वायरस

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










