
चटा-चट चांटे और नोचे बाल, मुंबई लोकल में फिर भिड़ीं महिलाएं तो मचा बवाल, VIDEO
AajTak
एक बार फिर मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में दो महिलाएं इस तरह से भिड़ गई हैं कि मानो एक दूसरे की जान ही ले लेंगी.
बीते दिनों ट्रेन और मेट्रो में लड़ाई झगड़ों के कई वीडियो वायरल हुए. कहीं सीट को लेकर बवाल हुआ तो कहीं अश्लीलता फैलाने को लेकर. इधर दिल्ली मेट्रो ने तो इन चीजों को लेकर कई बार चेतावनी भी जारी की लेकिन लोग नहीं बदले. अब ताजा मामला मुंबई की लोकल ट्रेन का है.
एक दूसरे को जड़े चांटे
सोशल मीडिया पर वायरल हुए मुंबई लोकल के इस वीडियो में खचाखच भरी ट्रेन में अचानक किसी बात को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गई हैं. यहां बात बहस ही नहीं बल्कि मार पीट तक पहुंच गई. एक महिला दूसरी को जोरदार चांटा मारती है तो बदले में दूसरी भी नहीं चूकती और उसे थप्पड़ जड़ देती है. साथ ही बुरी तरह उसके बाल नोंचने लगती है. ट्रेन में हंगामा मच जाता है.
मुश्किल से छुड़ाए बाल
आसपास की महिलाएं किसी तरह महिला के बाल दूसरी महिला की पकड़ से छुड़ाती हैं. तब जाकर मामला शांत होता है. इस घटना ने एक बार फिर उन चुनौतियों और असुविधाओं को उजागर किया है जिनका सामना यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को खचाखच भरी मुंबई लोकल ट्रेनों में करना पड़ता है.
'जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












