
चंडीगढ़: मदरसे में उर्दू पढ़ाने वाले टीचर ने नाबालिग बच्चे के साथ किया यौन उत्पीड़न
AajTak
चंडीगढ़ के मणिमाजरा (Manimajra) में एक मदरसे में नाबालिग बच्चे के साथ उर्दू टीचर ने घिनौना काम किया. बच्चे ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद शिकायत पुलिस से की गई. केस दर्ज करने के बाद आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
चंडीगढ़ (Chandigarh) के मणिमाजरा में स्थित एक मदरसे में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां उर्दू पढ़ाने वाले टीचर ने एक नाबालिग बच्चे के साथ घिनौना काम किया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला चंडीगढ़ के मणिमाजरा में स्थित एक मदरसे का है. 24 वर्षीय शिक्षक को 13 वर्षीय 8वीं कक्षा के छात्र का यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पीड़ित ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई.
पुलिस का कहना है कि 24 साल का मोहम्मद सालिक उर्दू टीचर है. वह बच्चों को उर्दू पढ़ाता है. मोहम्मद सालिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है. दिसंबर 2023 से वह मस्जिद के मदरसे में उर्दू पढ़ा रहा है. उसने शुक्रवार की सुबह 6 बजे 13 साल के बच्चे को अपने कमरे में बुलाया. बच्चा आठवीं क्लास में पढ़ता है. आरोपी टीचर ने बच्चे को गलत तरीके से छुआ.
यह भी पढ़ें: 11 साल की बच्ची को अगवा कर किया यौन उत्पीड़न, पड़ोसियों ने आरोपी टीचर के घर में घुसकर बचाया
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसके बयान दर्ज किए हैं. पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या आरोपी टीचर पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है? पुलिस इस मामले की जांच के तहत मदरसा कर्मचारियों के बयान भी दर्ज कर रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी उर्दू टीचर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. मामले की जांच के लिए स्टेशन हाउस ऑफिसर और पुलिस उपाधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मदरसे में मौजूद थे.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









