
चंडीगढ़: दुकान की छत गिरने से 4 मजदूर मलबे में दबे, दो की मौत, दो घायल
AajTak
चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में एक बड़ा हादसा हुआ. जहां एक दुकान की मरम्मत के दौरान छत नीचे गिर गई. जिसमें चार मजदूर दब गए. इस दर्दनाक घटना में दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.
चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में एक बड़ा हादसा हुआ. जहां एक दुकान की मरम्मत के दौरान छत नीचे गिर गई. जिसमें चार मजदूर दब गए. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दुकान के मालिक और ठेकेदार को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने में लगी है.
मरम्मत के दौरान दुकान की छत नीचे गिरी
बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ है. वहां, कॉफी हाउस खोला जाना था. जिसके लिए छत की मरम्मत का काम चल रहा था. इस कार्य में कई मजदूर लगे हुए थे. कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. कई घंटों से दमकल कर्मियों की मदद से राहत का काम चल रहा है. बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी पुलिस और प्रशासन की मदद करने में जुटे हैं.
दुकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत
दुकान की मरमम्त करते हुए छत कैसे गिरी इसकी जांच की जा रही है. मृतकों के घर इसकी सूचना दे दी गई है. जिसके बाद उनके परिवार में मातम पसर गया. पुलिस ने हादसे वाली जगह की घेराबंदी कर दी है. आने-जाने वालों के लिए रास्ता डाइवर्ट कर दिया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ठेकेदार की तरफ से यहां पर मजदूर लगाए गए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










