
घोड़ी चढ़ने से पहले हवालात पहुंच गया दूल्हा, गैस कटर से काट रहा था एटीएम
AajTak
यूपी के फिरोजाबाद में आज जिस युवक की बारात जानी थी, वह हवालात पहुंच गया. दरअसल, युवक के पास शादी के खर्चे के लिए पैसे नहीं थे. इस वजह से उसने एटीएम काटने का प्लान बनाया. पुलिस ने उसे मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हा हवालात पहुंच गया. दरअसल, आज एक युवक की बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही युवक को पुलिस ने एटीएम काटते हुए पकड़ लिया.
जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद की बड़ी कॉलोनी ऑर्चिड अपार्टमेंट में किराए पर रहने वाले आकाश गुप्ता का सुहाग नगर में ही कांच का कारोबार है. विभव नगर निवासी आकाश के माता-पिता का देहांत हो चुका है. कोरोना के बाद से उसका काम हल्का हो गया था. उस पर कर्ज भी था. इसी दौरान आकाश अपने पैतृक घर को छोड़कर ऑर्चिड ग्रीन कॉलोनी में रहने लगा.
आज 7 फरवरी 2023 को आकाश की शादी होनी थी. मंगलवार की शाम 4 बजे उसे बारात लेकर जाना था. आकाश के पास शादी में खर्चे के लिए पैसे नहीं थे, इसको लेकर उसने जलेसर रोड स्थित एटीएम को काटने का प्लान बनाया. इसके बाद आकाश 2 फरवरी को गैस कटर लेकर एटीएम में गया. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया तो आकाश भाग गया.
4 फरवरी को दोबारा आकाश ने उसी एटीएम को काटने की कोशिश की तो बिजली के शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली. इसके बाद आकाश वापस चला गया. इसके बाद उसने 6 फरवरी यानी बीती रात विभव नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर रुपये निकालने का प्रयास किया.
दो बार एटीएम काटने की कोशिश होने के बाद नजर रख रही थी पुलिस

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










