
घुसपैठियों से देश की अखंडता को खतरा... जिम्मेदार कौन? देखें
AajTak
राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा और एकता पर बड़ा बयान दिया. पीएम मोदी ने कहा, 'हम भारत में रह रहे हर घुसपैठिये को बाहर निकाल कर के ही रहेंगे.' उन्होंने घुसपैठ को देश के लिए बड़ा खतरा बताते हुए 'हाई पावर डेमोग्राफिक मिशन' की चर्चा की और पिछली सरकारों पर वोट बैंक की राजनीति के लिए इस मुद्दे को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया. विपक्ष ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि घुसपैठियों पर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है और यह केवल धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिश है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










