
'घुसपैठियों के वोट के सहारे चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस, हम SIR...' अमित शाह ने साधा निशाना
AajTak
त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. शाह ने कांग्रेस पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारतीय जनता पर भरोसा नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनवाईं और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजनस, अनुच्छेद 370, मोदी की कार्यशैली, अर्थव्यवस्था, जीएसटी में राहत और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल में देश को सुरक्षित करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है. उन्होंने कहा कि मोदी ने हर गरीब के घर तक नई सुविधाएं पहुंचाई हैं और हर बच्चे के मन में महान भारत का संकल्प भरा है.
अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर का विकास और करतारपुर साहिब कॉरिडोर जैसे ऐतिहासिक काम मोदी के नेतृत्व में पूरे हुए हैं.
अनुच्छेद 370 और कश्मीर
शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना भाजपा का वर्षों पुराना संकल्प था, जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया. उन्होंने 5 अगस्त 2019 के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह देश की अखंडता को मजबूत करने वाला कदम है.
मोदी की कार्यशैली और अर्थव्यवस्था

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








