
'घुटनों पर गिरकर माफी मांगो', ड्रिंक के साथ नहीं दिया स्ट्रॉ तो महिला ने कैफे मैनेजर का किया ऐसा हाल
AajTak
दक्षिण कोरिया में एक महिला ने एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन एक ड्रिंक मंगाया. लेकिन ड्रिंक के साथ रेस्टोरेंट स्ट्रॉ देना भूल गया. इससे भड़ककर महिला ने जो कुछ किया वह हैरान करने वाला है.
दुनियाभर में हद से ज्यादा ईगो वाले और गुस्सैल लोगों की कमी नहीं है. हाल में दक्षिण कोरिया के Siheung शहर में एक महिला ऐसे ही कारण से चर्चा में आ गई. उसने एक रेस्टोरेंट के मालिक के साथ जो किया वह हैरान करने वाला है. Seoul Broadcasting System (SBS) के अनुसार 4 अप्रैल की घटना से सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया है.
दरअसल, एक महिला ने एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन एक ड्रिंक मंगाया. लेकिन ड्रिंक के साथ रेस्टोरेंट स्ट्रॉ देना भूल गया. महिला ने भड़ककर रेस्टोरेंट को फोन किया तो मैनेजर ने तुरंत एक स्ट्रॉ और माफी के रूप में एक कांप्लीमेंट्री केक भेजने की तैयारी की.लेकिन इस बार डिलीवरी में थोड़ी देरी हो गई. इसपर महिला रेस्टोरेंट में ही पहुंच गई और उसने तमाशा शुरू कर दिया.
रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज में महिला को पांच मिनट से अधिक समय तक चिल्लाते हुए दिखाया गया है. उसका गुस्सा इतना तेज़ था कि राहगीर देखने के लिए रुक गए. महिला को शांत करने की कोशिश में, कैफे की महिला मैनेजर काउंटर के पीछे से आई, सॉरी कहा और पूछा कि अब क्या किया जाए.
इसपर नाराज महिला ने मैनेजर से घुटने टेककर माफी मांगने को कहा. मैनेजर ने वैसा किया भी. एसबीएस के साथ एक इंटरव्यू में, मैनेजर ने रोते हुए आपबीती सुनाई. उसने कहा कि वह मामले को जल्दी सुलझाने की कोशिश में घुटने टेकने पर सहमत हो गई थी, लेकिन महिला चिल्लाए जा रही थी. महिला चिल्ला रही थी- 'सर्विस इंडस्ट्री का ये रवैया है? बंद कर दो ऐसा बिजनेस.' इसके अलावा महिला ने गालियां भी दीं.मैनेजर ने बताया- इस घटना का उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ा है.उसे तब से सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी और पेट में दर्द हो रहा है और अब उन्हें कस्टमर डीलिंग से डर लगने लगा है.
मामले ने तूल पकड़ी तो पुलिस को खबर की गई और 8 अप्रैल को महिला के खिलाफ बिजनेस में बाधा डालने और व्यक्तिगत अपमान के आरोप दर्ज किए गए. लोगों ने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखा. अधिकतर लोगों ने कहा कि - मामूली स्ट्ऱॉ के लिए कोई ऐसा क्यों करेगा. पक्का उसे कोई मानसिक दिक्कत है. कई लोगों ने कहा कि किसी भी कस्टमर का ऐसा बरताव नहीं झेला जाना चाहिए.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










