
घाटकोपर: जानलेवा होर्डिंग ठीक से दिखे इसके लिए 8 पेड़ों को दिया गया था जहर, FIR भी हुई थी दर्ज, लेकिन नहीं हटा था अवैध बिलबोर्ड
AajTak
बिलबोर्ड के आसपास लगाए गए सुबाबुल, पीपल और पेल्टोफोरम जैसे स्वदेशी पेड़ रहस्यमय तरीके से नष्ट हो गए थे. कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा कि होर्डिंग दिखने में बाधा न आए इसलिए छेदा नगर जंक्शन के पास 8 पेड़ों को जहर दिया गया था. इस संबंध में बीएमसी ने एफआईआर दर्ज करायी थी.
मुंबई के घाटकोपर इलाके में जिस विशाल होर्डिंग के गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 74 अन्य घायल हो गए, वह कथित तौर पर पिछले एक साल से बीएमसी अधिकारियों की जांच के दायरे में था. बृहन्मुंबई नगर निगम के दिशानिर्देशों के अनुसार, अधिकतम 40×40 फीट के होर्डिंग लगाने की अनुमति है. हालांकि, सोमवार की आंधी में जो बिलबोर्ड ढहा वह 120×120 फीट का था.
बृहन्मुंबई नगर निगम के वृक्ष विभाग ने दिसंबर 2023 में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए होर्डिंग का रखरखाव करने वाली एजेंसी ईगो मीडिया के खिलाफ पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी थी. बीएमसी अधिकारियों ने दो सप्ताह पहले अप्रैल में फिर से पुलिस से संपर्क किया था और अपनी शिकायत में कहा था कि बिलबोर्ड के आसपास लगाए गए सुबाबुल, पीपल और पेल्टोफोरम जैसे स्वदेशी पेड़ रहस्यमय तरीके से नष्ट हो गए थे.
होर्डिंग के आसपास के पेड़ों को दिया गया था जहर बीएमसी ट्री डिपार्टमेंट की शिकायत के मुताबिक, 'ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कई पेड़ों के सूखने की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं, पहली घटना पिछले साल दिसंबर में और दूसरी इस साल अप्रैल में. जांच में पता चला कि पेड़ों के तनों में छेद करके जहर डाला गया था ताकि वे सूख जाएं.' बीएमसी हेडक्वार्टर में डिजास्टर कंट्रोल रूम का दौरा करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नगर निकाय के कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा, 'होर्डिंग दिखने में बाधा न आए इसलिए छेदा नगर जंक्शन के पास 8 पेड़ों को जहर दिया गया था (पेड़ सूख जाएं इसके लिए उनकी जड़ों में केमिकल डाला गया था). इस संबंध में बीएमसी ने एफआईआर दर्ज करायी थी.'
जीआरपी ने होर्डिंग के लिए निविदा आमंत्रित की थी
रिपोर्ट के मुताबिक जिस जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह मुंबई कलेक्टर की है और पुलिस हाउसिंग वेलफेयर कॉरपोरेशन, महाराष्ट्र सरकार के कब्जे में है. जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने 2020 में जमीन पर होर्डिंग लगाने के लिए निविदा आमंत्रित की थी और 2021 में एगो मीडिया को इसका अनुबंध मिला. एजेंसी ने प्लॉट पर चार होर्डिंग्स लगाए थे, जिनमें से एक सोमवार को ढह गया. होर्डिंग्स लगाने से पहले एजेंसी/रेलवे द्वारा बीएमसी की कोई अनुमति/एनओसी नहीं ली गई थी.
होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी और ऑनर पर FIR दर्ज

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










