
घर से 7 को लेकर निकली थी, लेकिन अकेली वापस आई..., कलेजे को चीर देंगे मोरबी हादसे की ये कहानियां
AajTak
Morbi Bridge Mishap Case: गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे के बाद मच्छु नदी ने अब तक 134 शव उगल दिए हैं. इस भयानक हादसे में किसी ने अपना बेटा तो किसी ने पत्नी खो दी. यही नहीं, कुछ परिवार तो पूरे के पूरे खत्म हो गए. कुछ ऐसी ही कहानी है अपने 7 परिजनों को गंवाने वाली जमीला की और माता-पिता से हमेशाके लिए बिछड़ गए 4 साल के जियांश की...
Gujarat News: मोरबी में पुल टूटने से मच्छु नदी में इंसान तो डूबे ही, तमाम परिवारों के सपने भी डूब गए. किसी ने अपना बेटा खोया, तो किसी ने भाई गंवाया. किसी ने अपनी मां को छिनते देखा तो कोई आंखों के सामने ही अपना पूरा का पूरा परिवार ही खो बैठा. हादसे के बाद अब मोरबी के गली-मोहल्ले से सामने आ रही रुदन क्रंदन की आवाजों ने गुजरात ही नहीं देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. यही वजह है कि अमेरिकन प्रेसिडेंट जो बाइडेन हों या रूस के राष्ट्रपति ब्वादिमिर पुतिन, इजराइल के प्रधानमंत्री याइर लापिद हों या श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऐसे ही तमाम राष्ट्राध्यक्षों ने भी इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है. कहीं पूरे घर में सिर्फ मासूम ही बचा, तो किसी के घर से एक साथ उठी कई अर्थियां...
मोरबी की मच्छु नदी रविवार रात से अब तक 134 शव उगल चुकी है. चंद घंटे पहले हंसते-खिलखिलाते दिखने वाले अपनों के शांत चेहरों को देख परिजन अब दहाड़े मार-मारकर रो रहे हैं. आंखों से आंसुओं की धारा रुक नहीं रही. कइयों की तो आंखें पथरा गई हैं. कलेजे को चीर कर रख देने वाली बात तो यह है कि कुछ परिवारों में रोने वाले तक नहीं बच पाए.
इस हादसे में एक नन्हे बच्चे का नदी किनारे पड़ा अकेला जूता और 8 महीने की गर्भवती की लाश हर किसी के हृदय की धड़कन को कुछ पल के लिए धक्क से रोक-सा देती है. झूलते पुल से अपनों को गंवा देने वालों में एक कहानी जमीला बेन की भी है.
ज़मीला बहन अपने परिवार के 8 लोगों के संग झूलते ब्रिज पर घूमने आई थीं. जिनमें से सिर्फ़ जमीला ही बची हैं. बकौल जमीला, ''मेरी ननद जमीला जामनगर (गुजरात) से यहां दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए आई थी. मैं अपनी 21 साल की बेटी, ननद समेत उसकी 9 साल की बेटी और 12 साल के बेटे, देवरानी समेत उसके छोटे बेटा-बेटी और वहीं, परिवार के शख्स आरिफ, उसकी पत्नी और दो बच्चे (6 और 9 साल) को झूलता पुल दिखाने लेकर गई थी, लेकिन वहां से अकेली वापस आई. वो सब 7 लोग चले गए.''
इकलौती बची जमीला अपनी पथराई आंखों से आपबीती सुनाते हुए आगे कहती हैं, ''मेरी ननद का बेटा एक बार मेरे हाथों में आ गया, लेकिन वो भी फिर छूट गया और फिर उसकी शव ही मिला.
दूसरी कहानी मोरबी में रहने वाले हार्दिक फलदू और उनकी पत्नी मिरल की. दोनों अपने 4 साल के बेटे जियांश को साथ लेकर रविवार ब्रिज पर घूमने निकले थे. तीनों भीड़ के बीच ब्रिज पर चढ़े और कुछ ही देर बाद ही ब्रिज टूट गया. तीनों मच्छु नदी के गहरे पानी में जा समाए. इस दौरान किसी तैराक ने डूब रहे जियांश को बचा लिया. लेकिन अब मासूम से माता-पिता जुदा हो गए.बाद में दोनों के शव बरामद हुए.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










