
घर से बाहर निकलने से पहले सावधान! दिल्ली में आज हीटवेव का रेड अलर्ट, जानें गर्मी से कब मिलेगी राहत
AajTak
देश के उत्तरी हिस्सों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण नमी बढ़ रही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस शुक्रवार से गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जो हफ्ते के आखिर तक जारी रह सकती है. इन आंधी-तूफान वाली गतिविधियों के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना है.
दिल्ली में आज यानी गुरुवार के लिए हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. तापमान और नमी दोनों ही काफी ज्यादा रहेंगे, जिससे लोगों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने शाम तक धूल भरी आंधी या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिसमें हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.
उमस बढ़ाएगी लोगों की परेशानी
बीती शाम दिल्ली में करीब 40% तक नमी दर्ज की गई, जिसकी वजह से 'फील लाइक' तापमान करीब 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आज के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, नमी का स्तर बहुत अधिक बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का अधिक अहसास होगा और असहजता बढ़ेगी.
हफ्ते के आखिर में राहत मिलने की उम्मीद
देश के उत्तरी हिस्सों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण नमी बढ़ रही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस शुक्रवार से गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जो हफ्ते के आखिर तक जारी रह सकती है.
इन आंधी-तूफान वाली गतिविधियों के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना है, जिससे लोगों को आने वाले दिनों में झुलसाने वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







