
घर में मिला इतना कैश की मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन, 4 किलो सोना भी बरामद
AajTak
पुलिस ने अनंत के घर की तलाशी ली फिर एक कमरे में पहुंची टीम अंदर का माहौल देखकर हैरान रह गई. कमरे में नोटों के बंडल का ढेर लगा हुआ था. छानबीन करने पर पुलिस को चार किलो सोने के बिस्किट भी बरामद हुए.
डेढ़ साल में 58 करोड़ रुपए ऐंठे जाने की शिकायत लेकर एक व्यापारी नागपुर पुलिस के पास पहुंचा था. पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक घर पर छापा मारा. आरोपी तो मौके से भाग निकला, लेकिन उसके घर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. क्योंकि, एक कमरे में नोटों के बंडलों का ढेर लगा हुआ था. छानबीन में पुलिस को करोड़ों की रकम और चार किलो सोना (गोल्ड बिस्किट) मिले. पुलिस का कहना है कि बरामद किया गया कैश 10 करोड़ के करीब है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि नागपुर के रहने वाला एक व्यापारी कुछ लोगों के संपर्क में आया था. उन लोगों ने व्यापारी को ऑनलाइन गेम में पैसा लगाकर ज्यादा रकम कमाने का ऑफर किया. व्यापारी बातों में फंस गया फिर ऐप के जरिए कसिनो और अन्य ऑनलाइन गेम में पैसा लगाने लगा.
डेढ़ साल में उसने 58 करोड़ रुपए गंवा दिए. जब पैसे को लेकर उसने ऑनलाइन गेम खिलाने वाले लोगों से बात की तो उन लोगों ने व्यापारी को धमकी देना शुरू कर दिया. परेशान होकर पीड़ित व्यापारी नागपुर पुलिस के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचा था.
गोंंदिया पहुंची नागपुर पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोदिंया में रहने वाले मुख्य आरोपी अनंत नवरतन जैन के घर पर छापा मारा. पुलिस जब यहां पहुंची तो पता चला कि आरोपी फरार हो चुका है, लेकिन उसे परिवार के लोग घर पर ही मिल गए.
देखें वीडियो...

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









