
'घर बैठेंगे तो खाएंगे क्या', वायु प्रदूषण के चलते लागू सख्तियों ने दिहाड़ी मजदूरों को किया बेहाल
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर कई तरह की सख्तियां और पाबंदियां लगाई गई हैं. इन पाबंदियों का सबसे बुरा असर निर्माण कार्यों में लगे दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है, जिनकी जिंदगी अब ठहर सी गई है. जो श्रमिक रोजी-रोटी के लिए दैनिक कमाई पर निर्भर हैं.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर कई तरह की सख्तियां और पाबंदियां लगाई गई हैं. इन पाबंदियों का सबसे बुरा असर निर्माण कार्यों में लगे दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है, जिनकी जिंदगी अब ठहर सी गई है. जो श्रमिक रोजी-रोटी के लिए दैनिक कमाई पर निर्भर हैं, उनका कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि उनके बच्चे भूख से मर जाएंगे. दरअसल, एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 से ऊपर जाने के बाद दिल्ली में GRAP-IV (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू कर दिए गए हैं.
अगर घर बैठे रहेंगे, तो क्या खाएंगे?
दो बच्चों की मां सुमन कहती हैं कि "अगर हम घर बैठे रहेंगे, तो क्या खाएंगे? बच्चों को क्या खिलाएंगे?" सुमन ने हाल ही में अपने श्रमिक कार्ड को रिन्यू कराया था. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उन्हें सरकारी सहायता मिल जाएगी, लेकिन वह कहती हैं कि यह एक व्यर्थ प्रयास साबित हुआ. उनका कहना है कि हम रोज़ी-रोटी के लिए दैनिक कमाई पर निर्भर हैं. काम नहीं होने पर हमारे पास कुछ नहीं होता.
दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद गंभीर
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है. मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में एक घना धुंध छाया रहा. AQI 488 तक दर्ज किया गया. इसके चलते निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध, ट्रकों के प्रवेश पर रोक और स्कूलों की बंदी की गई है. ऑफिसों को भी अपने कर्मचारियों के लिए बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Schools Closed: दिल्ली के बाद इस राज्य में भी दम घोंटू वायु प्रदूषण, कई जिलों के स्कूल हुए बंद

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









