
घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम... सास को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, आग में जलकर दामाद की भी मौत!
AajTak
केरल के कोट्टायम में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया. यहां एक व्यक्ति ससुराल पहुंचा और अपनी सास पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, इस दौरान वह खुद भी आग में जल गया. इस दर्दनाक घटना में दोनों की जलकर मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
केरल के पाला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया. इसमें एक व्यक्ति और उसकी सास की आग में जलकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. आग बुझाने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना कोट्टयम जिले के पाला के पास एक गांव में हुई. यहां पारिवारिक विवाद में दर्दनाक घटना हो गई, जिसमें एक व्यक्ति और उसकी सास की आग में जलकर मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे 42 वर्षीय मनोज अपनी ससुराल गया था. आरोप है कि मनोज ने अपनी सास 58 वर्षीय निर्मला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह खुद आग की लपटों में कैसे घिरा.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: आग में जलकर परिवार के 5 लोगों की मौत, सरकारी टीचर ने मां, 3 बच्चों समेत गंवाई जान
उनकी चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम के साथ-साथ पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से जल रहे लोगों को बचाने की कोशिश की. आग बुझ जाने के बाद दोनों को पहले पाला जनरल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया.
इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बुधवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, इसी को लेकर यह यह घटना हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









