
घने कोहरे में आपके सफर को सुरक्षित और आसान बनाएंगी ये 5 टिप्स, ऐसे करें फॉलो
AajTak
कोहरे के चलते दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को जीरो विजिबिलिटी देखने को मिली. ऐसी स्थिति में सड़क हादसे की घटनाएं आम हो जाती हैं. दिल्ली की सड़कों पर या अगर आप हाईवे पर अत्यधिक कम दृश्यता वाले इलाके से गुजर रहे हैं, तो यहां पांच महत्वपूर्ण एहतियाती कदम दिए जा रहे हैं जो आपको जरूर अपनाने चाहिए.
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में अब कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड दिख रही है. कोहरे के चलते दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को जीरो विजिबिलिटी देखने को मिली. ऐसी स्थिति में सड़क हादसे की घटनाएं आम हो जाती हैं. दिल्ली की सड़कों पर या अगर आप हाईवे पर अत्यधिक कम दृश्यता वाले इलाके से गुजर रहे हैं, तो यहां पांच महत्वपूर्ण एहतियाती कदम दिए जा रहे हैं जो कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त आपको जरूर अपनाने चाहिए:
1. गाड़ी की गति कम करें: सामान्य से काफी कम गति पर गाड़ी चलाएं. कोहरा विजिबिलिटी को घटा देता है. जबकि आपके गाड़ी की कम स्पीड आपको एक्सीडेंट से बचा सकती है या ट्रैफिक के बदलावों पर प्रतिक्रिया देने का अधिक समय मिलता है.
2. लो-बीम हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स का उपयोग करें: अपनी लो-बीम हेडलाइट्स को चालू करें क्योंकि हाई बीम लाइट्स कोहरे से परावर्तित होती हैं, जिससे चकाचौंध बढ़ती है और दृश्यता और भी खराब हो जाती है. अगर आपकी गाड़ी में फॉग लाइट्स हैं, तो उनका इस्तेमाल करें. कोहरे में पार्किंग लाइट्स का भी उपयोग करना काफी मददगार साबित हो सकता है.
3. सुरक्षित दूरी बनाए रखें: सामने चल रही गाड़ी से सामान्य से अधिक दूरी बनाए रखें. इससे आपको रुकने या मुड़ने का अतिरिक्त समय मिलेगा. कोहरे के कारण नजदीकी दूरी पर गाड़ी चलाने से प्रतिक्रिया समय घटता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है.
4.अपने लेन में रहें: जब तक जरूरी न हो, लेन न बदलें और ओवरटेक न करें. एक ही लेन में बने रहें और सड़क के किनारे पर दिख रहे सफेद रेखाओं का पालन करें, क्योंकि ये कोहरे में केंद्र रेखाओं से ज्यादा स्पष्ट होती हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-शाम घना कोहरा, दिन में तेज हवाएं और बारिश... IMD ने 3 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










