
घंटों की पूछताछ, परिवार से बिना दखल मुलाकात... सीबीआई कस्टडी में ऐसे रह रहे मनीष सिसोदिया
AajTak
मनीष सिसोदिया के लिए ब्रेकफास्ट, लंच, इवनिंग स्नैक्स, डिनर की व्यवस्था की गई है. उनके लिए न्यूजपेपर की व्यवस्था की गई है. इतना ही नहीं सीबीआई द्वारा सिसोदिया को वकीलों से मिलने के लिए ऐसी जगह की व्यवस्था की गई है, जहां मीटिंग के दौरान प्राइवेसी बनी रहे.
दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया सीबीआई हिरासत में हैं. उन्हें सीबीआई दफ्तर में ग्राउंड फ्लोर पर बने लॉकअप में रखा गया है. उनसे जांच एजेंसी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. सिसोदिया को वकीलों से दिन में दो बार और परिवार के एक सदस्य से हर दिन 15 मिनट के लिए मिलने की अनुमति है.
सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के लिए ब्रेकफास्ट, लंच, इवनिंग स्नैक्स, डिनर की व्यवस्था की गई है. उनके लिए न्यूजपेपर की व्यवस्था की गई है. इतना ही नहीं सीबीआई द्वारा सिसोदिया को वकीलों से मिलने के लिए ऐसी जगह की व्यवस्था की गई है, जहां मीटिंग के दौरान प्राइवेसी बनी रहे. जब वे वकील या अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ बात करते हैं, तो उनकी बात कोई सीबीआई अधिकारी या व्यक्ति नहीं सुन सकता.
इतना ही नहीं सीबीआई द्वारा जो अन्य आरोपियों को सुविधाएं दी जाती हैं, सिसोदिया के लिए भी उन सभी व्यवस्थाओं की विशेषता की गई है. सिसोदिया को खाना, साफ बाथरूम, सुबह न्यूज पेपर, सोने के लिए गद्दा आदि की व्यवस्था की गई है.
5 दिन की हिरासत में हैं सिसोदिया
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को रविवार को गिरफ्तार किया था. दिल्ली सरकार की विवादित शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में ये कार्रवाई की गई है. सीबीआई ने करीब 6 महीने की जांच के बाद इस मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी लाने को लेकर माफिया राज खत्म करने का तर्क दिया था. ये भी दावा किया गया था कि इससे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा.
जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने इस मामले में एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी के साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगा था. इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








