
ग्वालियर एयरबेस से उड़े थे सुखोई और मिराज, हवा में बने आग का गोला; एक मुरैना तो दूसरा भरतपुर में गिरा
AajTak
Sukhoi & Mirage Fighter Jets Crash: इंडियन एयरफोर्स के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने वाले फाइटर जेट सुखोई-30 और मिराज-2000 शनिवार सुबह हादसे का शिकार हो गए. हवा में आग का गोला बन चुके विमानों में से एक मध्य प्रदेश और दूसरा पड़ोसी राज्य राजस्थान में जा गिरा. एक विमान के पायलट तलाश करने पर मिल गए हैं, जबकि दूसरे के पायलटों की तलाश की जा रही है.
देश में शनिवार को हुए विमान हादसे ने खलबली मचा दी. इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 अचानक हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गए. दोनों में से एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले और दूसरा राजस्थान के भरतपुर जिले में जा गिरा. दोनों ही विमान जलकर खाक हो गए. मुरैना के पहाड़गढ़ में सुखोई क्रैश हुआ, जिसके चोटिल पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि भरतपुर के पींगोरा गांव में गिरे मिराज के पायलटों की मौत हो गई है.
मुरैना जिले में शनिवार सुबह वायसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमान क्रैश होने की खबर से हड़कंप मच गया. पता चला कि इन दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से करीब सुबह 9:15 उड़ान भरी थी. 50 किमी तय करते ही विमान हवा में ही जल उठे और मुरैना के पहाड़गढ़ स्थित जंगल में गिर गए. इस हादसे के पायलट खुद को बचाने में कामयाब रहे.
मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि एक विमान के दोनों पायलटों को बचा लिया गया है. दोनों को चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
3 में से एक पायलट की मौत
वहीं, मुरैना एसपी आशुतोष बागरी ने बताया, एयरफोर्स से मिली सूचना के मुताबिक एक विमान में 2 पायलट और दूसरे में एक ही पायलट सवार था. दो पायलट तो सही सलामत मिल गए हैं जबकि दूसरे विमान के एक पायलट के बॉडी पार्ट्स मिले हैं. साथ ही एक विमान के कुछ हिस्से राजस्थान के भरतपुर में भी गिरे हैं.
वायुसेना का बयान

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








