
ग्रेटर नोएडा: परीक्षा में AI के इस्तेमाल का लगा आरोप... 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड
AajTak
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 16 साल की कक्षा 10 की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान मोबाइल पकड़े जाने के बाद स्कूल में हुई पूछताछ को लेकर परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. स्कूल ने आरोपों से इनकार किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 16 साल की कक्षा 10 की छात्रा द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है. घटना 23 तारीख की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा पर AI आधारित टूल्स के इस्तेमाल का आरोप लगा था. आरोप है कि परीक्षा के समय उसका मोबाइल फोन पकड़ा गया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे बुलाकर पूछताछ की.
छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उनकी बेटी को सबके सामने अपमानित किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे वह तनाव में आ गई. पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: 6 साल से 'कैद', न फोटो, न फोन... सिर्फ 'टोनी' से था लगाव; डॉगी के चक्कर में सुसाइड करने वाली ग्रेजुएट बहनों- जिया और राधा की कहानी
वहीं स्कूल प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है. स्कूल का कहना है कि CBSE नियमों के तहत मोबाइल जब्त किया गया था और छात्रा को केवल सख्त चेतावनी दी गई.
यह भी पढ़ें: 'मैंने नहीं की स्नेहा की हत्या...', पैंट पर सुसाइड नोट लिख प्रेमी ने लगाई फांसी, अंबेडकरनगर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप
प्रिंसिपल के अनुसार, बातचीत संक्षिप्त थी और किसी तरह की बदसलूकी नहीं हुई. पुलिस ने बताया कि स्कूल ने CCTV फुटेज सौंप दी है और मामले की जांच जारी है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






