
ग्रीन बकरीद और वर्चुअल बकरीद... पशुओं की कुर्बानी पर चर्चाओं के बीच मौलाना रशीद फिरंगी महली ने बताया कैसे मनाएं बकरीद
AajTak
ईद पहले मुस्लिम समुदाय को सलाह देते हुए मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि हमेशा की तरह, सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जानी चाहिए जिन पर कोई पाबंदी नहीं है और कुर्बानी वाली जगह पर साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए.
देशभर में सात जून को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जाएगी. इससे पहले इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने त्योहार को लेकर 12 पॉइंट की एक एडवाइजरी जारी है और मुस्लिम समुदाय को सिर्फ उन जानवरों की कुर्बानी देने की सलाह दी है जिन पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है.
देश में 7 जून को ईद का त्योहार
खालिद रशीद ने कहा कि कुर्बानी 7 जून, 8 जून और 9 जून को की जा सकती है और उन्होंने मुसलमानों से कानून के दायरे में रहते हुए कुर्बानी की रस्में अदा करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 7 जून दिन शनिवार को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: 'ईद पर न दें कुर्बानी...' इस्लामिक देश के राजा ने आखिर क्यों की ऐसी अपील
ईद पहले मुस्लिम समुदाय को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह, सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जानी चाहिए जिन पर कोई पाबंदी नहीं है और कुर्बानी वाली जगह पर साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जानवरों की कुर्बानी खुली जगहों जैसे गलियों, सड़क के किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जानी चाहिए.
सड़कों पर न बहाएं जानवरों का खून

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








