
ग्राहक ने नहीं खाया खाना, रेस्टोरेंट ने वसूले 20,000 रुपये!
AajTak
आखिरी समय में रेस्टोरेंट की बुकिंग कैंसिल करना एक ग्राहक पर भारी पड़ गया. कैंसिल करने के बावजूद रेस्टोरेंट ने ग्राहक से 20 हजार रुपये वसूले. इस मामले में रेस्टोरेंट ने अब सफाई भी दी है.
ग्राहक ने रेस्टोरेंट की बुकिंग आखिरी समय में कैंसिल कर दी. इसके बाद भी रेस्टोरेंट ने ग्राहक से 20 हजार रुपए वसूले. दरअसल, जिस ग्राहक ने रेस्टोरेंट में खाने की बुकिंग की थी, उन्हें अचानक बच्चे को अस्पताल ले जाना पड़ा. इस कारण मजबूरन रेस्टोरेंट में बुकिंग कैंसिल करनी पड़ी. रेस्टोरेंट ने 20 हजार रुपए वसूलने को लेकर सफाई दी है.
यह मामला कॉर्क (आयरलैंड) का है. Corkbeo वेबसाइट ने इस खबर को प्रकाशित किया था. इस मामले में बास्टिन (Bastion) रेस्टोरेंट ने स्पष्टीकरण जारी किया है.
इस बारे में रेस्टोरेंट की को-ऑनर हेलेन मैक्डोनाल्ड ने पूरी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा- हमने ग्राहक से इसलिए शुल्क लिया, क्योंकि उन्होंने 2 लोगों की टेबल पर कैंसिलेशन के लिए केवल 30 मिनट का नोटिस दिया था, उनकी टेबल पूरी रात खाली रही.
हेलेन ने कहा कि ग्राहक और उनकी पत्नी के लिए जो खाना तैयार किया गया था, वह कूड़े में फेंकना पड़ा.
हेलेन ने बताया कि उन्होंने यह भी कोशिश की कि ग्राहक अपनी जगह किसी और को भेज दें. उन्होंने परिवार को फोन कर बताया कि वह कैंसिलेशन चार्ज से बच सकते हैं यदि वह परिजन या दोस्त को भेज दें.
हेलेन ने आगे कहा- परिवार ने रेस्टोरेंट को यह कहते हुए मना कर दिया कि इतने शॉर्ट नोटिस में कोई नहीं पहुंच सकता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










