
ग्राउंड रिपोर्टः बेसमेंट के छोटे से कमरे में कैद IAS बनने का सपना! पढ़ें- ओल्ड राजेंद्र नगर में किन हालातों में रह रहे छात्र
AajTak
देश के अलग-अलग हिस्सों से आईएएस बनने का सपना लेकर दिल्ली आने वाले छात्र-छात्राएं यहां छोटे-छोटे और महंगे कमरों में रहने को मजबूर हैं. ये कमरे इतने छोटे होते हैं कि कोई व्यक्ति अपने दोनों हाथ फैलाकर खड़ा भी नहीं हो सकता. इतना ही नहीं, यहां कई पीजी बेसमेंट में भी बने हुए हैं.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित Rau's IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार को पानी भर गया था. पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी. इस हादसे में जिन तीन छात्रों की जान गई थी, उनमें यूपी के आंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले नवीन डाल्विन शामिल थे.
तीन छात्रों की मौत के बाद ये मुद्दा सड़क से लेकर संसद तक गरमाया हुआ है. इस बीच आजतक के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंचकर पड़ताल की और जाना कि कैसे छात्र-छात्राएं यहां छोटे से कमरे में रहकर IAS बनने की तैयारी करते हैं?
आंखों में IAS बनने का सपना लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्र-छात्राएं यहां छोटे-छोटे कमरे में रहते हैं. ये कमरे इतने छोटे होते हैं कि कोई व्यक्ति खड़ा होकर अपने दो हाथ भी पूरी तरह फैला नहीं सकता. छात्राओं का कहना है कि टीचर्स कहते हैं कि मोबाइल एक हाथ की दूरी पर रखा होना चाहिए, ताकि ध्यान न भटके. लेकिन ये कमरे इतने छोटे हैं कि मोबाइल एक हाथ की दूरी पर रखा ही नहीं जा सकता.
इस कमरे में एक बेड है. कपड़े और सामान रखने के लिए एक छोटी अलमारी है. और किताबें रखने के लिए एक रैक है. इस छोटे से एक बेड के कमरे का किराया साढ़े 10 हजार रुपये है.
ओल्ड राजेंद्र नगर के गर्ल्स पीजी में सिंगल और डबल बेड के कमरे उपलब्ध हैं. जिन कमरों में दो बेड हैं, उसमें दो लड़कियां रहती हैं और एक का किराया 9 हजार रुपये है. यहां थ्री सीटर कमरे भी हैं, जिसका किराया 27 हजार रुपये है. यानी, एक लड़की हर महीने 9 हजार रुपये का किराया देती है. पीजी में रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि कभी-कभी कंजस्टेड फील होता है तो बाहर घूम लेते हैं.
कई छात्रों ने दावा किया कि बेसमेंट में पीजी बनाना अलाउड नहीं है, लेकिन यहां सब चल रहा है. बारिश के दिनों में पीजी में पानी भर जाता है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








