
ग्रंथ की बेअदबी पर निर्मम हत्या! मरता रहा शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो
AajTak
किसान आंदोलन का गढ़ रहे सिंघु बॉर्डर पर इस बार खून के दाग लगे हैं. जहां एक शख्स को बेरहमी के साथ मारा गया. उसके हाथ पैर काट दिए गए और फिर फांसी चढ़ा दी गई. ना कोई रोकता है, ना कोई बचाने की कोशिश करता है. कुछ उसे मार रहे होते हैं, कुछ तमाशा देख रहे होते हैं और कुछ वीडियो बना रहे होते हैं. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक शख्स को बेरहमी के साथ मार दिया गया. शख्स के जिस्म से खून बह रहा था, जुबान बंद हो रही थी, सांस थमने जा रही थी लेकिन लोग उसे घेरे तिल-तिल मरते देख रहे थे. किसी ने उसे अस्पताल ले जाने की ज़हमत नहीं की. हत्याकांड इसलिए सनसनी खेज हो जाता है क्योंकि ये घटना उस सिंघू बॉर्डर की है जहां किसान कृषि कानून के खिलाफ कई महीनों से डटे हुए हैं. देखें

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









