
गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तानी दोस्त के खिलाफ जांच के लिए SIT गठित
AajTak
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिज़ाबेथ कोलबर्न के कथित आईएसआई कनेक्शन को लेकर असम में पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) हरमीत सिंह ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. डीजीपी द्वारा गठित चार सदस्यीय एसआईटी की अगुवाई सीआईडी के विशेष डीजीपी एम पी गुप्ता करेंगे.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी के पाकिस्तानी दोस्त अली तौकीर शेख के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) हरमीत सिंह ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. यह मामला शेख द्वारा भारत के आंतरिक मामलों और संसदीय गतिविधियों पर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से जुड़ा है. सीएम ने खुद इसकी जानकारी दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक SIT का गठन राज्य के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा एक एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद किया गया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिज़ाबेथ कोलबर्न के कथित पाकिस्तानी दोस्त अली तौकीर शेख के आईएसआई कनेक्शन को लेकर उठे विवाद के बीच दर्ज किया गया है.
शेख जो पाकिस्तान की योजना आयोग के सलाहकार और कोलबर्न के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं, उन पर भारतीय दंड संहिता (BNS) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
चार सदस्यीय SIT करेगी जांच
डीजीपी द्वारा गठित चार सदस्यीय एसआईटी की अगुवाई सीआईडी के विशेष डीजीपी एम पी गुप्ता करेंगे. इसके अलावा, टीम में एआईजीपी (प्रशासन) प्रणबज्योति गोस्वामी, मुख्यमंत्री की विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ की एसपी रोजी कलिता और गुवाहाटी (पश्चिम) की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोइत्रयी डेका शामिल हैं.
इसको लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, 'मामले की गंभीरता को देखते हुए असम पुलिस के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया है, जो पूरी तरह से पेशेवर और निष्पक्ष जांच करेगी.' असम पुलिस द्वारा दर्ज CID PS Case No 05/2025 के तहत BNS और UAPA की कई धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें धारा 48 (विदेश में किए गए अपराधों के लिए उकसाना) धारा 152 (अलगाववाद, सशस्त्र विद्रोह और विध्वंसक गतिविधियों के लिए उकसाना) धारा 61 (आपराधिक साजिश) धारा 197(1) राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देना शामिल है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










