
'गौमाता से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं...', बीफ खाने के शक में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या पर बोले CM नायब सैनी
AajTak
चरखी-दादरी की इस घटना को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का बयान भी सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि हमने गौमाता की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया है. इसके लिए कोई समझौता नहीं है. लोगों के मन में गौमाता के लिए आस्था है. उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं. जब ऐसी कोई सूचना आती है, तो गांव के लोग प्रतिक्रिया करते हैं.
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बधरा गांव में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़ित के बीफ खाने के संदेह को लेकर गौरक्षक समूह के लोगों ने उसके साथ मारपीट की. हालांकि पुलिस ने इस मामले में गौरक्षक समूह के 5 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इनके अलावा 2 नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा है. ये घटना 27 अगस्त को हुई थी.
चरखी-दादरी की इस घटना को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का बयान भी सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि हमने गौमाता की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया है. इसके लिए कोई समझौता नहीं है. लोगों के मन में गौमाता के लिए आस्था है. उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं. जब ऐसी कोई सूचना आती है, तो गांव के लोग प्रतिक्रिया करते हैं. सीएम सैनी ने कहा कि मैं इस बात पर जोर देता हूं कि लिंचिंग की ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और नहीं होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: हरियाणा के चरखी दादरी में प्रवासी मजदूर की हत्या, गौमांस खाने के शक में बेरहमी से पीटा
पुलिस ने बताया कि गौरक्षक समूह के लोगों को संदेह था कि पीड़ित ने बीफ खाया है, इसी मामले में गौरक्षक समूह के अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल ने पीड़ित साबिर मलिक को खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया और फिर उसकी पिटाई की. पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद सभी आरोपी पीड़ित साबिर मलिक को दूसरी जगह ले गए और फिर से उसके साथ जमकर मारपीट की. जिससे उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: हरियाणा में बीफ खाने के शक में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने गौरक्षा समूह के 5 लोगों को दबोचा
पुलिस ने बताया कि साबिर मलिक चरखी दादरी जिले के बधरा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था और आजीविका के लिए कचरा और कूड़ा इकट्ठा करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









