
गौतम किचलू संग काजल अग्रवाल ने शेयर की फोटो, पति को बताया- 'सपोर्ट सिस्टम'
AajTak
काजल ने गौतम के साथ बालकनी से अपनी सेल्फी शेयर की है, जिसमें वे गौतम को पीछे से गले लगाए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ काजल ने उन्हें अपना 'सपोर्ट सिस्टम' बताया है.
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. शादी के बाद पति गौतम किचलू के साथ उनकी हनीमून की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं. शादी के महीनों बाद भी फैंस के लिए उनकी फोटोज किसी तोहफे से कम नहीं होती. काजल और गौतम की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इसका सबूत उनकी लेटेस्ट फोटो भी दे रही है. काजल ने गौतम के साथ बालकनी से अपनी सेल्फी शेयर की है, जिसमें वे गौतम को पीछे से गले लगाए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ काजल ने उन्हें अपना 'सपोर्ट सिस्टम' बताया है. फोटो में गौतम ब्लैक टी-शर्ट और कैप लगाए नजर आ रहे हैं, वहीं काजल स्पोर्ट्सवियर में देखी जा सकती हैं. कपल की इस तस्वीर में उनका बैकग्राउंड चार चांद लगा रहा है. दरअसल, काजल और गौतम की इस तस्वीर में समंदर का खूबसूरत नजारा भी कैमरे पर कैद है.More Related News

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











