
गौतम अडानी के सपोर्ट में आए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम, हिंडनबर्ग पर कही ये बात
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टॉनी एबॉट हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से संकट में फंसे उद्योगपति गौतम अडानी के सपोर्ट में आ गए हैं. उन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सिर्फ कुछ आरोप करार दिया. उन्होंने कहा कि आरोप लगाना आसान है. टॉनी एबॉट ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट ने शनिवार को अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और अडानी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अडानी समूह ने ऑस्ट्रेलिया में जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं आभारी हूं. एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च में अडानी ग्रुप पर लगाए धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आरोप लगाना बेहद आसान है. केवल इसलिए कि कुछ आरोप लगाए गए हैं, यह सच नहीं हो जाता है.
टॉनी एबॉट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अडानी ग्रुप ने अरबों डॉलर का निवेश किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में नौकरियों का सृजन किया है. अगर इसमें (आरोपों में) कुछ भी है, तो मुझे विश्वास है कि नियामक इस पर गौर करेंगे. जहां तक मेरी बात है, ऑस्ट्रेलिया में अडानी समूह ने जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं आभारी हूं. उन्होंने कहा कि मुझे सामान्य कानून के सिद्धांत पर मुझे विश्वास है कि आप दोषी साबित होने तक निर्दोष हैं.
जेपी नड्डा से मिलेगा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम
बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विभिन्न देशों के नेताओं और राजनयिकों सहित अन्य लोगों के साथ बातचीत करने की ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत यहां पार्टी मुख्यालय में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान नड्डा ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा, विकास और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान के बारे में विस्तार से बताया. पार्टी ने कहा है कि ऐसी बैठक से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की पार्टियों के बीच रिश्तों के निर्माण में मदद मिलती है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






