
गोवा में दोस्ती, फिर रेप के बाद कत्ल... अब 8 साल बाद ब्रिटिश लड़की डैनियल को मिलेगा इंसाफ
AajTak
25 साल की डैनिएल मैकलॉक्लिन मूल रूप से आयरलैंड की रहनेवाली थी. हालांकि उसके पास ब्रिटेन और आयरलैंड दोनों देशों की नागरिकता थी. वो अपनी एक दोस्त के साथ ब्रिटिश पासपोर्ट पर साल 2017 के फरवरी महीने में गोवा घूमने के लिए आई थी.
Daniel Mclauchlin Rape Murder Case: आठ साल पहले मूल रूप से आयरलैंड की रहनेवाली डैनिएल मैकलॉक्लिन ब्रिटिश पासपोर्ट पर भारत आई थी. वो भारत आने के बाद बेहद खुश थी और वो हर पल को जी भर के जी रही थी. वो गोवा पहुंच चुकी थी. वो उसे काफी अच्छा लग रहा था. लेकिन इससे पहले कि वो अपनी अच्छी और खुशनुमा यादों के साथ भारत से वापस जाती, एक दरिंदे ने उससे उसकी जिंदगी छीन ली. अब 8 साल बाद इस सनसनीखेज मामले में अदालत फैसला सुनाने जा रही है. क्या है ये पूरा मामला, चलिए जान लेते हैं.
होली की पार्टी में गई थी मैकलॉक्लिन 25 साल की डैनिएल मैकलॉक्लिन मूल रूप से आयरलैंड की रहनेवाली थी. हालांकि उसके पास ब्रिटेन और आयरलैंड दोनों देशों की नागरिकता थी. वो अपनी एक दोस्त के साथ ब्रिटिश पासपोर्ट पर साल 2017 के फरवरी महीने में गोवा घूमने के लिए आई थी. 13 मार्च की शाम को वो पालोलिम बीच के पास एक गांव में होली की पार्टी सेलिब्रेट करने गई थी. इत्तेफाक से उसे देर हो गई और वो गांव से अपने होटल के लिए अकेली ही लौट रही थी. लेकिन इससे पहले कि वो होटल के कमरे में वापस लौट पाती, बीच रास्ते में ही उसकी जिंदगी का सफ़र ख़त्म हो गया.
खाली मैदान में मिली थी खून से सनी लाश अगले दिन सुबह यानी 14 मार्च 2017 को डैनिएल मैकलॉक्लिन की लाश कानाकोना के देवबाग बीच के पास एक खाली जगह पर पड़ी मिली थी. लाश पर एक भी कपड़ा नहीं था. उसका सिर और चेहरा दोनों बुरी तरह से कुचला हुआ था. जिसे देख कर साफ था कि डैनियल का क़त्ल किया गया है. एक विदेशी नागरिक की हत्या का ये मामला बेहद संगीन था.
हत्या से पहले हुआ था बलात्कार खबर मिलते ही गोवा पुलिस फौरन मौके पर पहुंची, उसने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और इसी के साथ क़त्ल की तफ्तीश शुरू कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ना सिर्फ क़त्ल के तरीके का पता चला, बल्कि ये भी साफ हो गया कि क़त्ल से पहले उसके साथ बलात्कार भी किया गया था. पोस्टमार्टम से साफ हुआ कि उसकी मौत गले में दबाव पड़ने और ब्रेन हैमरेज के चलते हुई.
हिस्ट्रीशीटर विकट भगत से दोस्ती डैनियल की मौत की जांच कर रही पुलिस टीम को छानबीन में पता चला कि भारत आने के बाद उसकी विकट भगत नाम के एक लड़के से दोस्ती हो गई थी. वो कई जगहों पर डैनियल के साथ घूमता हुआ देखा गया था. हालांकि पुलिस की मानें तो विकट भगत गोवा का एक पुराना हिस्ट्रीशीटर है, लेकिन शायद डैनियल को उसकी सच्चाई का पता नहीं था. और यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई.
CCTV फुटेज में दिखे थे दोनों साथ छानबीन के दौरान पुलिस को मौका-ए-वारदात से करीब तीन किलोमीटर दूर पालोलिम बीच के पास वारदात का शिकार बनी डैनिएल मैकलॉक्लिन और संदिग्ध आरोपी विकट भगत का एक सीसीटीवी फुटेज मिला था. जिसमें वे दोनों साथ-साथ घूमते नजर आ रहे थे. पुलिस के मुताबिक ये तस्वीरें रात करीब साढ़े नौ बजे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थीं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










