
गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक बीजेपी में होंगे शामिल, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा
AajTak
गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने दावा किया है कि कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे.
गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने दावा किया है कि कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे.
गोवा बीजेपी प्रदेश ने ये दावा ऐसे वक्त पर किया है, जब कांग्रेस देशभर में खोई अपनी जमीन को वापस लेने के लिए 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता देशभर में 150 दिन की 3570 किमी की यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी.
गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें से बीजेपी गठबंधन (NDA) के 25 विधायक हैं. वहीं कांग्रेस के 11 विधायक हैं. लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि 11 में से 8 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होंगे.
जुलाई में भी ऐसी ही चर्चा गोवा में मार्च में सरकार के गठन के बाद यह दूसरा मौका है, जब इस तरह की चर्चा हो रही है. इससे पहले जुलाई में कांग्रेस के 11 विधायकों में से 5 के पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने चर्चा थी. हालांकि, कांग्रेस ने सही समय पर सक्रियता दिखाते हुए ये बगावत रोक ली थी.
उस वक्त कांग्रेस के विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक और दलीला लोबो के बागी होने की चर्चा थी. हालांकि, कांग्रेस ने माइकल लोबो को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया था.
2019 में भी हुई थी टूट यह पहला मौका नहीं है, जब गोवा में कांग्रेस को इस तरह का बड़ा झटका लगा हो. इससे पहले गोवा में पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं. लेकिन 13 सीटें होने के बावजूद बीजेपी गठबंधन की सरकार बनाने में सफल रही थी. 2019 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था, तब पार्टी के 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद 2 और विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









