
गोवा बीच पर दोस्ती, दुष्कर्म, दरिंदगी और 8 साल बाद इंसाफ... ब्रिटिश महिला डैनिएल की दर्दनाक दास्तान!
AajTak
Daniel Mclauchlin Rape Murder Case: गोवा की एक अदालत ने सोमवार को आयरिश-ब्रिटिश नागरिक डैनिएल मैकलॉक्लिन की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में 31 वर्षीय विकट भगत को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने बीते शुक्रवार को आरोपी विकट भगत को दोषी ठहराया था.
गोवा की एक अदालत ने सोमवार को आयरिश-ब्रिटिश नागरिक डैनिएल मैकलॉक्लिन की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में 31 वर्षीय विकट भगत को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने शुक्रवार को आरोपी भगत को 28 वर्षीय पर्यटक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया था. जिला और सत्र न्यायाधीश क्षमा जोशी ने उसके लिए 25 हजार और सबूत मिटाने के लिए 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.
पीड़िता की मां एंड्रिया ब्रैनिगन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विक्रम वर्मा ने कहा कि दोषी को सबूत मिटाने के लिए दो साल की कैद भी होगी. दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी. इस फैसले के बाद पीड़िता के परिजनों की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "डैनिएल के परिवार और दोस्तों के रूप में हम न्याय की लड़ाई में शामिल सभी लोगों के बहुत आभारी हैं. उन्होंने उसे अपनी बेटी की तरह माना. उसके लिए अथक संघर्ष किया."
इस मामले की जांच करने वाली पुलिस इंस्पेक्टर फिलोमेना कोस्टा ने कहा कि यह सावधानीपूर्वक जांच का नतीजा है, जिसकी वजह से आरोपी विकट भगत को दोषी ठहराया गया. उन्होंने कहा कि वे फैसले से बेहद खुश हैं. मशहूर पर्यटन स्थल गोवा में हुए इस जघन्य कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इसके साथ ही पर्यटकों के लिए सुरक्षित माने जाने वाले गोवा की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवालियां निशान भी खड़े कर गया था.
आइए विदेशी महिला के साथ हुई वारदात की दिल दहला देने वाली दास्तान जानते हैं...
8 साल पहले की बात है. साल 2017 में मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली डैनिएल मैकलॉक्लिन ब्रिटिश पासपोर्ट पर भारत आई थी. वो बेहद खुश थी और हर पल को जी भर के जी रही थी. वो बीच के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गोवा पहुंची. उसे काफी अच्छा लग रहा था. लेकिन इससे पहले कि वो अपनी अच्छी और खुशनुमा यादों के साथ भारत से वापस जाती, एक दरिंदे ने आबरू लूट ली. उससे उसकी जिंदगी छीन ली.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










