
दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण 228 फ्लाइट्स रद्द, 5 का रूट डायवर्ट, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
उत्तरी भारत के कई एयरपोर्टों की तरह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर भी घने कोहरे के कारण उड़ानों पर गहरा असर पड़ा. एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि रनवे की विजिबिलिटी कम के कारण लगभग 228 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं हैं.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के कारण उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 228 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी, जबकि कई फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया है. साथ ही इंडिगो ने यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति जांचने और रिफंड या रिबुकिंग के लिए वेबसाइट या ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है.
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, कोहरे के चलते रनवे की विजिबिलिटी कम हो जाने से उत्तरी भारत के कई हवाई अड्डों पर भी असर पड़ा. शाम 4 बजे जारी किए गए बयान में दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि उड़ान संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन कुछ आने-जाने वाली फ्लाइट्स में अभी-भी देरी हो सकती है.
228 फ्लाइट्स रद्द
एयरपोर्ट के ताजा अपडेट के अनुसार, अब तक कुल 228 उड़ानें (131 प्रस्थान और 97 आगमन) रद्द कर दी गई हैं, जबकि 5 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है.
पहले जानकारी देते हुए एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण कुल 68 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 5 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है.
दोपहर करीब 2 बजे एयरपोर्ट ने बताया था कि रनवे की विजिबिलिटी में सुधार हुआ है और उड़ान संचालन सामान्य हो रहा है, लेकिन सुबह के घने कोहरे ने पूरे दिन के शेड्यूल को प्रभावित कर दिया है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








