
घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 6 बसें और 2 कारें, आग लगने से कई यात्रियों की मौत
AajTak
मथुरा में सोमवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर छह बसें और दो कारें घने कोहरे में आपस में टकरा गई. जिससे सभी में आग लग गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में कई यात्रियों की मौत की भी खबर है.
मथुरा में मंगलवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही छह बसें और दो कारें घने कोहरे में आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि सभी वाहनों में भीषण आग लग गई. जिससे कई यात्रियों की मृत्यु हो गई. हालांकि, अभी मरने वालों की संख्या नहीं बताई गई है.
यह घटना आगरा से नोएडा रूट पर थाना बलदेव के गांव खडे़हरा के निकट माइल स्टोन 125 के निकट हुई है. सूचना लगते ही बड़ी संख्या में दमकल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. राहत कार्य जारी है. एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जानलेवा बना कोहरा! ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार, 3 की मौत... एक गंभीर
मथुरा पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर छह बसें और 2 कारें आपस में टकरा गईं. जिससे सभी में आग लग गई. इस दौरान कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली. जब कि कुछ यात्री अंदर ही फंस गए. जिससे कई यात्रियों के मौत की खबर है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








