
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को गोवा ले जा रही पुलिस, कोर्ट से मिली 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड
AajTak
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में 25 मौतों के मामले में फरार लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से डिपोर्ट कर दिल्ली में गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उन्हेें ट्रांजिट रिमांड पर गोवा भेजा गया.
गोवा के नाइटक्लब अग्निकांड मामले में कार्रवाई जारी है, जहां आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक लूथरा भाइयों को मंगलवार को थाईलैंड से डिपोर्ट किए जाने के बाद गोवा ले जाया जा गया. इस घटना के बाद भागे दोनों भाइयों की 10 दिन से तलाश चल रही थी.
गौरव और सौरभ लूथरा को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद एक कोर्ट ने गोवा पुलिस को उनके ट्रांसफर के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी.
लूथरा ब्रदर्स पर 6 दिसंबर को लगी आग के बाद गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का केस चल रहा है. उन्हें आज बाद में मापुसा में एक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
'इवेंट्स पर उनका पूरा कंट्रोल था...'
दिल्ली कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड मांगते वक्त पुलिस ने कहा, "लूथरा नाइटक्लब के मुख्य मालिक थे और 'ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था, परमिशन और परिसर में होने वाले इवेंट्स पर उनका पूरा कंट्रोल था.'
यह भी पढ़ें: नाइटक्लब अग्निकांड: कोर्ट में फूट-फूटकर रोए लूथरा ब्रदर्स, कल दिल्ली से गोवा लेकर जाएगी पुलिस

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






