
गोल्ड टिकट के बावजूद पैंट में करनी पड़ी पेशाब, फैन ने ब्रायन एडम्स कॉन्सर्ट का बताया हाल
AajTak
13 दिसंबर की रात मुंबई में ब्रायन एडम्स के लाइव कॉन्सर्ट ने हजारों फैंस का दिल जीत लिया.कनाडाई रॉक लीजेंड ने अपने 'सो हैप्पी इट हर्ट्स' वर्ल्ड टूर के तहत शानदार परफॉर्मेंस दी. लेकिन, इस दौरान मैनेजमेंट की खामियां भी सामने आईं, जिसने एक शख्स को शर्मिंदगी उठाने पर मजबूर कर दिया.
13 दिसंबर की रात मुंबई में ब्रायन एडम्स के लाइव कॉन्सर्ट ने हजारों फैंस का दिल जीत लिया.कनाडाई रॉक लीजेंड ने अपने 'सो हैप्पी इट हर्ट्स' वर्ल्ड टूर के तहत शानदार परफॉर्मेंस दी. लेकिन, इस दौरान मैनेजमेंट की खामियां भी सामने आईं, जिसने एक शख्स को शर्मिंदगी उठाने पर मजबूर कर दिया.
बाथरूम की कमी से पेश आई परेशानी मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े शेल्डन अरंजो, जो डायबिटीज़ के मरीज हैं, इस शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे. लेकिन बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में हजारों लोगों के लिए सिर्फ तीन वॉशरूम थे. लंबी कतारों के चलते शेल्डन को मजबूरी में अपनी पैंट में पेशाब करना पड़ा.
सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द शेल्डन अरंजो ने इस शर्मनाक स्थिति के बाद अपनी गंदी पैंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखते हुए Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल को भी टैग किया.उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए शर्मनाक नहीं है क्योंकि मैं डायबिटीज का मरीज हूं और ऐसी स्थिति में खुद को रोक पाना मुश्किल होता है.' बता दें, ब्रायन एडम्स का यह इवेंट Zomato Live ने ऑर्गनाइज किया था.
देखें पोस्ट
शेल्डन ने बताया, 'मैंने हर वॉशरूम के बाहर लंबी लाइन देखी. पता था कि मैं इतनी देर तक खुद को रोक नहीं पाऊंगा. मुझे पवेलियन के दूसरे छोर पर जाने को कहा गया, लेकिन वहां भी एंट्री नहीं मिली.'
पेशाब के लिए पेड़ के पीछे जाना पड़ा

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












