
गोली लगने के बाद भी असद से भिड़ गया था उमेश, 20 दिन बाद सामने आया हत्याकांड का नया वीडियो
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड में एक और नया सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें उमेश पाल गोली लगने के बाद भी शूटर असद से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि गोलियों की आवाज सुनकर एक लड़की भी वहां पहुंचती है और उमेश के पास जाती है लेकिन फायरिंग देखकर वह डर जाती है और भागने लगती है.
उमेश पाल हत्याकांड में एक और नया सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें उमेश पाल गोली लगने के बाद भी शूटर असद से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. यह सीसीटीवी फुटेज 44 सेकंड का है, जिसमें असद पिस्टल से फायर करते हुए दिख रहा है. असद ने गली में ही उमेश को पकड़ लिया और उसके सिर पर गोली मारने की कोशिश की.
दोनों के बीच हाथापाई होती है. उमेश, असद के चंगुल से निकलकर गली में बने पहले मकान में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसको गोलियों से छलनी कर दिया जाता है. सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि गोलियों की आवाज सुनकर एक लड़की भी वहां पहुंचती है और उमेश के पास जाती है लेकिन फायरिंग देखकर वह डर जाती है. यहां देखिए पूरा वीडियो
लड़की भागकर उमेश के घर पहुंच कर उसकी जानकारी देती है. फुटेज में असद अपनी कमर में पिस्टल खोंसते दिख रहा है और उसी वक्त गोली लगने से जख्मी गनर राघवेंद्र गली में भागता हुआ नजर आ रहा है. पीछे से गुड्डू मुस्लिम भी उस पर बम फेंक देता है. 24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली और बम मार कर हत्या कर दी थी.
दो बाइक और कार से आए थे बदमाश
बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 3 गाड़ियों का इस्तेमाल किया था. इसमें दो बाइक और एक सफेद रंग की क्रेटा कार थी. बदमाशों के पास हथियारों का जखीरा था. इसमें चार पिस्टल और एक राइफल थी. इन्हीं से उमेश पाल और उनके गनर पर फायरिंग की गई. वहीं, बदमाश गुड्डू मुस्लिम बैग से बम निकालकर मार रहा था.
महज 44 सेकंड में हुई थी पूरी वारदात

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










