
गोलीबारी के बाद मॉल ऑफ अमेरिका में लगा लॉकडाउन, दहशत में दुकानदार
AajTak
मॉल ऑफ अमेरिका में शुक्रवार की रात गोलियों की आवाज से दहशत में आए दुकानदारों ने मॉल को करीब एक घंटे के लिए बंद कर दिया था. पुलिस ने कहा कि वे घटनास्थल को सुरक्षित करने के बाद संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा गया है कि कॉम्प्लेक्स के नाइके स्टोर के पास कम से कम तीन गोलियां चलने पर एक व्यक्ति चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है.
संयुक्त राज्य अमेरिका में मॉल ऑफ अमेरिका को एक कथित शूटिंग के बाद लॉकडाउन कर दिया गया है. मॉल ऑफ अमेरिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लॉकडाउन की बात मानी है और दुकानदारों को "निकटतम सुरक्षित स्थान" पर रहने के लिए कहा है.
मॉल ऑफ अमेरिका में शुक्रवार की रात गोलियों की आवाज से दहशत में आए दुकानदारों ने मॉल को करीब एक घंटे के लिए बंद कर दिया था. पुलिस ने कहा कि वे घटनास्थल को सुरक्षित करने के बाद संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा गया है कि कॉम्प्लेक्स के नाइके स्टोर के पास कम से कम तीन गोलियां चलने पर एक व्यक्ति चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है.
ब्लूमिंगटन पुलिस के अनुसार, पुलिस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उस स्थान पर पहुंचीं, जहां मॉल में गोलीबारी की सूचना दी गई थी. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरे अमेरिका में मॉल और शॉपिंग सेंटर में क्रिसमस से पहले लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है. मॉल ऑफ अमेरिका द्वारा लॉकडाउन लगने के बाद लोगों को इसके परिसर से बाहर जाने के लिए कहा गया है.
गौरतलब है कि बीते माह भी अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में अज्ञात हमलावर ने गोलियां बरसा दीं थी. इस गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की जान गई थी. वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए थे. हालंकि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया. यह वारदात अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक में हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग घायल भी हुए. घटना की सूचना का पता चलते ही पुलिस ने वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











