
गोपालगंज में गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म
AajTak
बिहार के गोपालगंज में एक गर्भवती ने ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया. महिला के परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस के लिए फोन किया था. एक घंटे तक इंतजार किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची. इसके बाद गर्भवती की हालत बिगड़ती देख ई-रिक्शा से लेकर अस्पताल के लिए निकले. इसी दौरान रास्ते में उसने बच्चे को जन्म दिया.
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के गृह जिले में एंबुलेंस (Ambulance) नहीं मिलने के कारण गर्भवती ने ई-रिक्शा (E-rickshaw) में ही बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद किसी तरह जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया. परिवार का ये भी आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर जच्चा-बच्चा की मदद के लिए स्वास्थ्य कर्मी आगे नहीं आया.
गौरतलब है कि गोपालगंज में मांझा प्रखंड के भैसहीं गांव के मनोज कुमार की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई. इस पर परिवार ने एंबुलेंस के लिए फोन किया. एक घंटे के इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची. उधर, गर्भवती की हालत बिगड़ती जा रही थी.
महिला ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया
इस पर परिवार के लोग ई-रिक्शा से महिला को लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए निकल पड़े. अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया. परिवार का आरोप है कि जच्चा-बच्चा की मदद के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा.
एंबुलेंस को लेकर परिजनों का आरोप
परिजनों का कहना है कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची. गर्भवती की हालत बिगड़ती जा रही थी. इसी वजह से उसे ई-रिक्शा से सदर अस्पताल ले जाने के लिए निकले थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. इसके बाद जच्चा-बच्चा को सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में भर्ती कराया गया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






