
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में लोहे की रॉड घोंपकर हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था नाम
AajTak
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (सुनील) की तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई. टिल्लू ताजपुरिया पर रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप लगा था.
देश के हाई सिक्योरिटी जेल मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में गैंगवार की खबर सामने आई है. इस गैंगवार में कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई. टिल्लू ताजपुरिया पर रोहिणी कोर्ट में शूटआउट कराने का आरोप लगा था, जितेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप लगा था.
बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया था. इसके बाद उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां सुबह 6.30 बजे उसकी मौत हो गई. हालांकि, अभी तिहाड़ जेल प्रशासन हार्ट अटैक से मौत बता रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था नाम
टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल से कुख्यात बदमाश नवीन बाली, कौशल और गैंगस्टर नीरज बवानिया के साथ मिलकर गैंग ऑपरेट करता था. उसका नाम रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था. सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आए दो हमलावरों ने जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं. गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी. हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गए थे. तब टिल्लू ताजपुरिया मंडोली जेल में बंद था और उसकी गोगी गैंग से दुश्मनी थी और उसका नाम इस शूटआउट से जुड़ा था.
रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आरोपी, तिहाड़ जेल में मारे गए गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की क्राइम कुंडली
कभी दोस्त थे गोगी और टिल्लू माना जा रहा है कि टिल्लू की हत्या के पीछे गोगी गैंग का हाथ हो सकता है. टिल्लू और गोगी गैंग की दुश्मनी काफी पुरानी है. लेकिन कभी टिल्लू और गोगी दोस्त हुआ करते थे. फिर दुश्मनी ऐसी हुई कि अब तक गैंगवार में कई लोगों को जान जा चुकी है. टिल्लू ताजपुरिया गांव का रहने वाला है. वहीं जितेंद्र गोगी अलीपुर गांव का था. दोस्ती में खटास आने के बाद दोनों ने अलग-अलग गैंग बना ली. 2010 में बाहरी दिल्ली के एक कॉलेज छात्र संघ चुनाव से यह रंजिश शुरू हुई, जो गैंगवार में तब्दील हो गई.
कहां से आया माफिया, क्या होता है स्ट्रक्चर... और कैसे करता है काम? जानें, मुकम्मल कहानी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










