
गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े 9 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, जबरन वसूली केस में जांच एजेंसी का एक्शन
AajTak
एनआईए की कार्रवाई चंडीगढ़ में एक पीड़ित के घर पर जबरन वसूली और गोलीबारी से संबंधित मामले को लेकर की गई थी. यह मामला मूल रूप से स्थानीय पुलिस ने इस साल 20 जनवरी को दर्ज किया था और एनआईए ने 18 मार्च को जांच अपने हाथ में ले ली थी.
पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बरार और उसके साथियों से जुड़े 9 ठिकानों पर छापेमारी की. एनआईए ने जबरन वसूली और गोलीबारी के मामले से जुड़ी रेड में डिजिटल डिवाइस समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त की.
एनआईए की कार्रवाई चंडीगढ़ में एक पीड़ित के घर पर जबरन वसूली और गोलीबारी से संबंधित मामले को लेकर की गई थी. यह मामला मूल रूप से स्थानीय पुलिस ने इस साल 20 जनवरी को दर्ज किया था और एनआईए ने 18 मार्च को जांच अपने हाथ में ले ली थी.
जांच एजेंसी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार और उसके गिरोह के बारे में जानकारी के लिए लोगों से मदद भी मांगी गई है. चंडीगढ़ में दर्ज जबरन वसूली और गोलीबारी के मामले में एनआईए की टीमों ने बरार और उसके सहयोगियों से जुड़े 9 ठिकानों की तलाशी ली.
यह छापेमारी एनआईए द्वारा पिछले साल जयपुर में करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में संलिप्तता के लिए गोल्डी बरार और 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के एक दिन बाद की गई है. एनआईए ने टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं, जहां लोग आतंकवादी और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी या गिरोह से प्राप्त किसी भी धमकी भरे कॉल के बारे में जानकारी दे सकते हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सूचना लैंडलाइन नंबर 0172-2682901 या मोबाइल नंबर 7743002947 (टेलीग्राम/व्हाट्सएप के लिए) पर साझा की जा सकती है. बयान में कहा गया है कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.
एनआईए की जांच में पता चला कि गोल्डी बरार ने राजपुरा के गोल्डी नामक एक साथी के साथ मिलकर पंजाब, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों के व्यापारियों से जबरन वसूली की साजिश रची थी. उन्होंने बरार द्वारा बनाए गए आतंकवादी गिरोहों को हथियार और गोला-बारूद भी मुहैया कराए. जांच एजेंसी ने मोहाली, पटियाला, होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में छापेमारी की. एनआईए ने बताया कि गोल्डी बरार और उसके साथी जो विदेश में रहते हैं, उन्होंने कमज़ोर युवाओं को अपने गिरोह में भर्ती किया.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








