
'गैंगरेप हुआ... परिवार का सामना कैसे करती', ब्रिज से छलांग लगाने वाली नाबालिग की आपबीती
AajTak
'गांव के दो युवकों ने मेरे साथ गैंगरेप किया था. मैं परवार का सामना कैसे करती थी' यह कहना है ओवरब्रिज से कूदकर जाने देने की कोशिश करने वाली नाबालिग पीड़िता का. वह घर से गायब हो गई थी. बाद में उसकी लोकेशन खंडवा की मिली थी. जब तक परिजन उसके पास पहुंच पाते उसने ब्रिज से छलांग लगा दी थी.
मध्य प्रदेश के खंडवा में पांच दिन पहले रेलवे ओवरब्रिज से नाबालिग लड़की ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. घटना में लड़की का जबड़ा टूट गया था और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट लग गई थी. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अब सामने आया है कि उसके साथ गैंगेरेप हुआ था. उसे लगा कि अब वह अपने परिवार का सामना नहीं कर सकेगी तो उसने सुसाइड करने का प्रयास किया. फिलहाल पीड़िता की हालत ठीक नहीं है और वह बोलने की हालत में भी नहीं है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, 16 जुलाई की सुबह 9 बजे खण्डवा रेलवे ओवरब्रिज से नाबालिग लड़की ने कूद कर जान देने की कोशिश की थी. लड़की के ब्रिज से कूदने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे स्कूटर से हॉस्पिटल पहुंचाया था. गंभीर घायल नाबालिग का तत्काल ही इलाज शुरू कर दिया गया था.
जबड़ा टूटा, लगी गंभीर चोट
ऊंचाई से गिरने से चलते उसका जबड़ा टूट गया था और शरीर के दूसरे हिस्से में भी कई गंभीर चोटें आई थी. नाबालिग की किस्मत अच्छी थी कि उसे सिर में चोट नहीं लगी थी, जिसके चलते उसकी जान बच गई थी. जबड़े में चोट लगने की वज़ह से वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है.
रिश्तेदारों को देखकर लगाई थी छलांग
बाद में यह जानकारी निकलकर आई कि वह सनावद के पास के गांव की रहने वाली थी और शनिवार रात को बिना बताए बस में बैठकर खंडवा आ गई थी. परिजनों ने उसकी तलाश की इस बीच उसे वीडियो कॉल लगाया तो उसने उठा लिया, जिसमे उसकी लोकेशन खंडवा के रेलवे ओवरब्रिज पर दिखी थी. परिजनों ने खण्डवा में अपने रिश्तेदारों को सूचना दी थी. जब वह लोग ओवरब्रिज पहुंचे तो उन्हें देख हड़बड़ाहट में नाबालिग लड़की ने ब्रिज से छलांग लगा दी थी. इसके बाद गंभीर घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








