
गेमिंग के लिए खास स्मार्टफोन Poco F3 GT की पहली सेल आज, अभी खरीदने पर मिलेगा डिस्काउंट
AajTak
Poco F3 GT आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसको प्री-ऑर्डर के लिए कई दिन से उपलब्ध करवाया गया था. ये दो कलर वेरिएंट्स में आता है. इस पर लिमिटेड टाइम के लिए डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है.
Poco F3 GT आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसको प्री-ऑर्डर के लिए कई दिन से उपलब्ध करवाया गया था. ये दो कलर वेरिएंट्स में आता है. इस पर लिमिटेड टाइम के लिए डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है. Poco F3 GT में MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 10-bit डिस्प्ले HDR 10+ सपोर्ट के साथ दिया गया है. गेमिंग फीचर के लिए HyperEngine 3.0, X-Shockers हैप्टिक फीडबैक और वाइब्रेशन और एक GT स्विच दिया गया है. इसके अलावा इसमें maglev ट्रिगर्स भी दिए गए हैं. Poco F3 GT की कीमत भारत में 25,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत सिर्फ पहले हफ्ते के लिए है. Poco F3 GT को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से सेल किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










