
गेट फांदना युवक को पड़ा भारी! बैलेंस बिगड़ने से गिरा, हाथ के आर-पार हुई लोहे की रॉड
AajTak
मुंबई में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसने सुरक्षा पर भी सवाल उठा दिया है. यहां एक युवक देर रात बीएमसी के पम्प हाउस गेट को फांदकर अंदर जाने की कोशिश में गिर गया. जिससे गेट की रॉड उसके हाथे में घुस गई और आर-पार हो गई.
मुंबई के विक्रोली इलाके में शनिवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई. जहां बीएमसी के पम्प हाउस के गेट को फांदकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक का हाथ लोहे की नुकीली रॉड में फंस गया. यह हादसा इतना भयावह था कि रॉड युवक के हाथ को चीरती हुई आर-पार हो गई.
चीख सुनकर दौड़े लोग, मंजर देख उड़े होश
घटना देर रात करीब 2:30 से 3:00 बजे की है. एक चश्मदीद, जो उस समय दवाई लेने जा रहा था. उसने पम्प हाउस के अंदर से दर्दनाक चीखें सुनीं. जिसके बाद उसने अन्य लोगों को सूचना दी तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. इस दौरान लोगों ने देखा कि करीब 30 वर्षीय आतिश शेवाले नाम का शख्स गेट पर लटका हुआ था और एक मोटी लोहे की रॉड उसके हाथ के बीचों-बीच धंसी हुई थी. युवक दर्द से तड़प रहा था और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी.
यह भी पढ़ें: बस्ती में सपा नेता की दरिंदगी: बुजुर्ग महिला पर किया कुल्हाड़ी-सरिया से हमला, 48 घंटे तक नहीं लिखी गई FIR, एसपी ने लिया एक्शन
ग्राइंडर मशीन से काटा गया गेट
स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और मौके पर ग्राइंडर मशीन का इंतजाम किया. करीब 25 से 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गेट के उस हिस्से को काटा गया. रॉड काटने के दौरान वह काफी गर्म हो गई थी, जिसे लोगों ने गीले कपड़ों की मदद से ठंडा किया. इसके बाद पार्क साइट पुलिस को सूचना दी गई और घायल युवक को रॉड से मुक्त कराकर तुरंत पुलिस की मदद से राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









