
गुवाहाटी से शिवसेना के बागी MLA बोले- नहीं बर्खास्त कर सकते डिप्टी स्पीकर, MVA से बाहर होना मुख्य मांग
AajTak
असम के गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने आज सुबह आजतक से बातचीत करते हुए अपनी राय बेबाकी से रखी. उन्होंने कहा कि डिप्टी स्पीकर शिवसेना के बागी विधायकों को बर्खास्त नहीं कर सकते हैं. वहीं उन्होंने ये कहा कि गुवाहाटी में जो भी बागी विधायक मौजूद हैं, उनकी मुख्य मांग है कि शिवसेना एमवीए से बाहर निकले.
शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने आजतक को गुवाहाटी से बताया कि हम कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी से निकलना हमारी मुख्य मांग है. उन्होंने कहा कि डिप्टी स्पीकर विधायकों को बर्खास्त नहीं कर सकते हैं. केसरकर ने कहा कि किसी ने पार्टी पर अधिकार को लेकर क्लेम नहीं किया है लेकिन हम बालासाहेब के विचारधारा से प्रेरित हैं.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी के नाम से चलता है. उनके बेटे साभांजी महाराज की हत्या कर दी गई थी. हमारा इतिहास हमारे पूर्वजों और हमारे राजा महाराजों से जुड़ी है. इसलिए हमने औरंगाबाद जो औरंगजेब के नाम पर बसा है, उस शहर का नाम बदलकर सांभाजी नगर करने की मांग की थी.
जब विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब हम भाजपा के साथ थे: केसरकर
विधायक ने कहा कि हमने जब विधानसभा चुनाव लड़ा था तब बीजेपी के साथ थे. हमने जो भी चुनाव प्रचार समाग्री का यूज किया था, उसमें नरेंद्र मोदी, अटलजी, अमित शाह के फोटोज थे. हम उस विचारधारा से कैसे अलग हो सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आज तक शिवसेना जब भी टूटी है, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की वजह से टूटी है.
दीपक केसरकर ने कहा कि संजय राउत अंग्रेजों के फार्मूले पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी लोग गुवाहाटी में हैं, उन्हें पता है कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकती है. हमारे पास 2/3 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं. उन्होंने कहा कि ये आरोप गलत है कि गुवाहाटी में रहने और खाने का खर्च का वहन असम सरकार कर रही है.
ये भी पढ़ें

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








