
'गुरूर छोड़िए, फडणवीस के जरिए सुलह कर लीजिए,' शिवसेना के 4 सांसदों की उद्धव को सलाह!
AajTak
Maharashtra Politics: बगावत के समय एकनाथ शिंदे ने कई बार कहा था कि वह असली शिवसेना का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ये लड़ाई किसी कानूनी मोड़ पर नहीं पहुंची है. शिवसेना सांसदों को चिंता है कि इस लड़ाई का असर आगामी बीएमसी चुनाव पर भी पड़ सकता है.
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने में सफलता तो हासिल कर ली है, लेकिन अब नई बहस इस बात को लेकर शुरू हो गई है कि शिवसेना की कमान और सिंबल किसके पास रहेगा.
वैसे तो सीएम एकनाथ शिंदे गुवाहाटी में बगावत के दौरान कई बार कह चुके हैं कि वह असली शिवसेना को लीड कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ये लड़ाई किसी कानूनी मोड़ पर नहीं पहुंची है. इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि उद्धव का साथ चुनने वाले सांसदों को अब पार्टी के अस्तित्व और सिंबल की चिंता सताने लगी है.
फडणवीस के जरिए आगे बढ़ने की सलाह
सूत्रों की मानें तो शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के 4 सांसदों ने उद्धव से अपना अभिमान छोड़कर शिंदे के साथ सुलह करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि सुलह की पूरी प्रक्रिया डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के जरिए आगे बढ़ाई जा सकती है.
उद्धव गुट को BMC चुनावों की चिंता
दरअसल, जल्द ही मुंबई में बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में शिवसेना के दोनों गुट एक ही चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो मामला कोर्ट में चला जाएगा और अदालत में किसी एक गुट को मुंह की खानी पड़ेगी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









