
गुरुग्राम: सड़क पर न्यूड होकर दौड़ पड़ा विदेशी युवक, लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा
AajTak
पुलिस ने कहा कि अगर आरोपी विदेशी नागरिक की मानसिक स्थिति स्थिर है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा." बुधवार शाम करीब 6 बजे वह सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास सड़क के बीच नग्न अवस्था में दौड़ता देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम की पुलिस ने बुधवार को एक विदेशी नागरिक को यहां सड़क पर नग्न होकर दौड़ने के आरोप में हिरासत में लिया. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक, शख्स के नाइजीरियाई नागरिक होने का संदेह है और उसे मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया है.
बादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन लाल ने कहा, "अगर उसकी मानसिक स्थिति स्थिर है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा." बुधवार शाम करीब 6 बजे वह सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास सड़क के बीच नग्न अवस्था में दौड़ता देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वह एक गांव की ओर भागा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया.
बीच सड़क नग्न होकर तंत्र मंत्र करने लगा शख्स
गौरतलब है कि बीते साल नवंबर में मुंबई से ऐसा ही मामला सामने आया था. महाराष्ट्र के ठाणे में उस वक्त हड़कंप मंच गया जब लोगों ने सड़क पर एक व्यक्ति को तंत्र-मंत्र करते देखा. वह नग्न अवस्था में बैठा हुआ था. आग जलाकर उसमें कुछ सामग्री डालकर वो जादू-टोना कर रहा था. उसकी इस हरकत को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया. इससे करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा. घटना कल्याण पश्चिम के आगरा रोड इलाके की है. यहां रात करीब 11.30 बजे बीच सड़क पर एक होटल के पास एक व्यक्ति नंगा बैठा था. वह लकड़ी के टुकड़ों में आग लगाकर उनमें कुछ डाल रहा था. उसके सामने स्टील की सात कटोरियां रखी हुई थीं. जिनमें कुछ सामग्री थी.
बीच सड़क इस अजीबो-गरीब घटना को देखने के लिए स्थानीय लोग और कुछ राहगीर वाहन रोककर खड़े हो गए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी बीच मोहने मोहल्ले के एक शख्स ने यह देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










