
गुरुग्राम में साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी लोन देकर लोगों को लगाते थे चूना
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो बिना दस्तावेज लोन देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे. आरोपियों ने एक व्यक्ति के नाम पर 1.30 लाख रुपये का फर्जी लोन लिया. पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल और 2 हजार 700 रुपये बरामद किए. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.
गुरुग्राम पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये बिना किसी दस्तावेजी प्रक्रिया के लोन देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और 2 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
दरअसल, एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि दिसंबर 2024 में गुरुग्राम के उद्योग विहार में लोन देने का एक पोस्टर देखा. जिसमें बिना किसी दस्तावेज के लोन उपलब्ध कराने का दावा किया गया था. जब उसने दिए गए नंबरों पर संपर्क किया, तो उसे गुरुग्राम के सेक्टर 11 में मिलने के लिए बुलाया गया. इसके बाद आरोपी उसे एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम ले गए और बताया कि 30 हजार रुपये का लोन मंजूर हो गया है.
ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में साइबर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, 11.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा
लाखों की ठगी का हुआ खुलासा
इस रकम से 28 हजार रुपये उसे मिलेंगे. लेकिन जब उसे सिर्फ 20 हजार रुपये दिए गए और बाकी रकम मांगने पर धमकाया गया, तो उसे शक हुआ. फरवरी 2025 में पीड़ित को पता चला कि आरोपियों ने उसके नाम पर दो फर्जी लोन लेकर कुल 1.30 लाख रुपये निकाल लिए हैं. इसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ईस्ट में शिकायत दर्ज कराई.
कैसे करते थे ठगी?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






