
गुरुग्राम में मॉडल संग सड़क पर गंदी हरकत... पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आया 14 लाख पैकेज वाला मनचला मैनेजर
AajTak
Masturbation Video Viral in Gurugram: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के राजीव चौक पर जयपुर की एक मॉडल के साथ दिनदहाड़े अश्लील हरकत करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के राजीव चौक पर जयपुर की एक मॉडल के साथ दिनदहाड़े अश्लील हरकत करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. करीब छह दिनों की तलाश के बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त को गुरुग्राम के थाना सिविल लाइंस की पुलिस टीम के संज्ञान में एक वीडियो आया. यह वीडियो एक महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई थी, जिसमें उसने खुलासा किया कि वह जयपुर से बस में गुरुग्राम आई थी. राजीव चौक पर कैब का इंतजार कर रही थी. इस दौरान मास्क पहने एक व्यक्ति उसके पास खड़ा होकर घूरता रहा और अश्लील हरकतें करता रहा.
महिला मॉडल ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. यह वीडियो वायरल होते ही इंडिया टुडे ने इस मामले को प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आ गई. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया गया. इंस्पेक्टर कृष्ण के नेतृत्व में एसआई ममता की अगुवाई में विशेष पुलिस टीम बनाई गई. टीम को आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई.
सैकड़ों CCTV कैमरे, तकनीकी जांच
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने राजीव चौक और उसके आसपास के सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज का मिलान तकनीकी जांच और इंटेलिजेंस इनपुट के साथ किया गया. पुलिस टीम ने पैदल मूवमेंट, गाड़ियों की पार्किंग और आरोपी के संभावित रूट का विश्लेषण किया. धीरे-धीरे साक्ष्यों की कड़ियां जुड़ती गईं और आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अभिलाष कुमार के रूप में पुख्ता हो गई.
M.Tech डिग्री, लेकिन ओछी हरकत

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









